Hanuman Chalisa

वैलेंटाइन डे और आपकी राशि : किस राशि को मिलेगा प्यार, किसकी होगी जमकर तकरार

Updated: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (11:03 IST)
Valentine Day Horoscope 2022: प्रतिवर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे रहता है। यह दिवस प्रेम के इजहार का दिवस माना जाता है। ज्योतिष की मान्यता के अनुसार शुक्र और बुध ग्रह की स्थिति ही प्रेम के लिए जिम्मेदार होती है। आओ जानते हैं कि इन दिन ग्रह स्थिति के अनुसार किसे इजहार करने के दौरान मिलेगा प्यार या होगी तकरार।
 
 
वैलेंटाइन डे राशिफल ( Valentine day rashifal in hindi ): 
 
मेष (Aries): यदि आप इजहार या प्रपोज करने जा रहे हैं तो 'हां' के लिए अभी आपको और इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप पहले से ही किसी रिश्‍ते में हैं तो रिश्‍ते और मजबूत होंगे। 
 
वृषभ (Taurus): यदि आप इज़हार करने का सोच रहे हैं तो हां में जवाब मिल सकता है। हालांकि इजहार करने से पहले सामने वाली की इच्छा और मूड जरूर जान लें जल्दबाजी से परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको इजहार पहले इनडायरेक्ट करना चाहिए।
 
मिथुन (Gemini): आपको लिए वैलेंटाइन डे स्पेशल रह सकता है, क्योंकि आपको जवाब 'हां' में भी मिलने की संभावना है। आप कुछ सरप्राइज करेंगे तो बेहतर होगा।
 
कर्क (Cancer): आपको लिए भी यह वैलेंटाइन डे स्पेशल रह सकता है। आपको भी जवाब 'हां' में मिलने की संभावना है। पहले से ही रिलेशन में हैं तो और भी ज्यादा खास होने वाला है।
 
सिंह (Leo): आपके लिए यह दिन ठीक नहीं है। इजहार करने गए तो तकरार की संभावना है। दूसरों की भावना को समझकर ही कार्य करें। पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वाद विवाद होने की संभावना है।
 
कन्या (Virgo): आपको लिए यह दिन शुभ है इजहार में नहीं होगी तकरार। प्रेम के साथ ही विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। पहले से रिलेशन में हैं तो यह दिन बहुत ही रोमांटिक होने वाला है।
 
तुला (Libra): आपके लिए भी यह दिन शुभ है। आप इजहार करने का सोच रहे हैं तो सकारात्मक ही जवाब मिलेगा। यदि पहले से रिलेशन में हैं तो पाटर्नर से कोई बड़ा सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। 
 
वृश्चिक (Scorpio): आपको लिए यह समय मिलेजुला रहेगा। कुछ कह नहीं सकते कि क्या होगा। हालांकि प्रपोज करने के लिए यह दिन अच्छा है लेकिन रिस्क भी भी है। पहले से ही रिलेशन में हैं तो आपको सकारात्मक बने रहना होगा।
 
धनु (Sagittarius): आपके लिए यह दिन शुभ नहीं है। प्रपोज करने गए तो तकरार हो सकती है। हालांकि यदि आपने समझदारी से काम लिया तो आप तकरार से बच सकते हैं। पहले से ही रिलेशन में हैं तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखकर ही कोई बात करें।
 
मकर (Capricorn): आपके लिए यह वैलेंटाइन डे बेहद खास रहने वाला है। आप प्रपोज करने गए तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पहले से रिलेशन में हैं तो यह दिन बहुत ही खुशियों भरा रहेगा।
 
कुंभ (Aquarius): आपके लिए यह दिन ठीक नहीं है। प्रपोज करने गए तो तकरार होने की पूरी संभावना है। इसलिए कोई जल्दबाजी न करते हुए पहले इनडायरेक्ट प्रपोज करें। हालांकि पहले से ही रिलेशन में हैं तो आपको कोई गिफ्‍ट मिलने की संभावना है।
 
मीन (Pisces): आपके लिए यह दिन अच्छा साबित होगा। आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं और यह भी हो सकता है कि आपको ही कोई प्रपोज कर दे। पहले से ही रिलेशन में हैं तो यह दिन स्पेशन होने वाला है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष की धारणा पर आधारित है। इसके सही या गलत होने की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

अगला लेख