Hanuman Chalisa

यह 5 फूड्स आपके इम्यून सिस्टम को बना देंगे पावरफुल

आज के दौर में सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि आपका इम्‍यून सिस्‍टम बेहतर हो। ऐसे में क्‍या खाना चाहिए कि आपका इम्‍यून सिस्‍टम पावरफुल हो जाए। आइए जानते है इम्‍युनिटी मजबूत करने वाले 5 फूड के बारे में।

लहसुन
भोजन को उम्दा स्वाद देने के अलावा लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। यह आपके डिफेन्स सिस्टम को मजबूत करने में बहुत उपयोगी है। लहसुन आपके शरीर को एंजाइम, एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक और कैल्शियम भी देती है। यह आपके श्वसन तंत्र और खून में सफेद ब्लड सेल्स की संख्या को भी बढ़ाती है।

सिट्रस या खट्टे फल
नींबू, मंदारिन ग्रेपफ्रूट, संतरे और दूसरे सिट्रस फ्रूट फैमिली आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सबसे ज्यादा सिफारिश किये जाने वाले खाद्य हैं। उनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C है। यह विटामिन एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। नतीजतन वे श्वसन रोगों को रोकते हैं और उनके इलाज को बढ़ाते हैं।

शहद
शहद का उपयोग आमतौर पर भोजन और पेय को मीठा करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसके बढ़िया स्वाद से भी ज्यादा इसके गुण आपकी सेहत के लिए ज्यादा हैं। इसमें बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये खांसी को दूर करने में मदद करते हैं, फेफड़ों की देखभाल करते हैं और गला सूखने से बचाते हैं। यह कफ से भी छुटकारा दिलाता है।

प्याज
श्वसन संक्रमण से लड़ने और आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए प्याज सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली नेचुरल नुस्खा है। इसकी वजह इसके सफाई और कीटाणुनाशक गुणों के कारण होता है। प्याज में विटामिन, खनिज लवण, सल्फर, मैग्नीशियम, लोहा और सोडियम होता है।

रेड फ्रूट्स और सब्जियां
फलों और सब्जियों का रंग आपको कुछ पोषक तत्व और फायदे देता है। जिन खाद्य पदार्थों में लाल रंग होता है वे कैरोटीन (carotene) और विटामिन A से भरपूर होते हैं। वे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एकदम सही हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। ये आपके शरीर को जहरीले तत्वों से छुटकारा दिलाकर क्लींजिंग एजेंट के रूप में भी काम करते हैं।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख