• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Rio Olympics, athletics, Brazil, ayanaalmaz Ethiopia
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 (23:56 IST)

10 हजार मीटर में विश्व रिकॉर्ड के साथ अल्माज ने जीता सोना

Rio Olympics
रियो डी जेनेरियो। इथोपिया की स्टार धाविका अल्माज अयाना ने रियो ओलंपिक में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में नए विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इथोपियाई ओलंपिक ट्रायल में खासा प्रभावित करने वाली 24 वर्षीय अयाना ने 10000 मीटर में 29 मिनट 17.45 सेकंड का समय निकालते हुए सोना जीता। उन्होंने स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन की वांग जूनक्सिया के नाम था जिन्होंने 1993 में 29 मिनट 31.78 सेकंड का समय निकाला था। केन्या की विश्व चैंपियन विवियन चेरुयट स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि इथोपिया की ही तिरुनेश दिबाबा ने कांस्य पदक जीता। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मुक्केबाज विकास कृष्णन पदक से एक कदम दूर