Govardhan puja
✕

पदक जीतने के बाद कोच को ही उठाकर पटक दिया!

Updated: रविवार, 21 अगस्त 2016 (15:58 IST)
रियो डि जेनेरियो। आपने आमतौर पर खेलों में जीत के बाद खिलाड़ियों को अपने-अपने अंदाज में इसका जश्न मनाते हुए देखा होगा लेकिन रियो ओलंपिक के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब जापान की महिला पहलवान रिसाको कवाई ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपने ही कोच को 2 बार उठाकर पटक दिया और अपनी ही शैली में इसका जश्न मनाया।

 
21 वर्षीय कवाई ने कुश्ती में फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 63 किग्रा भार वर्ग में फाइनल मुकाबले में यूरोपियन चैंपियन बेलारूस की मारिया मामाशुक को 3-0 से पराजित कर रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रियो ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा में जापान का यह चौथा स्वर्ण पदक है। इस जीत के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
 
इस जीत के बाद जब उनके कोच काजुहितो सकाई उनके पास पहुंचे तो बजाय गले मिलने के कवाई ने उन्हें वहीं मैट पर पर एक के बाद एक दो बार उठाकर पटक दिया। हालांकि दो पटखनियां देने के बाद उन्होंने कोच को अपने कंधों पर उठा लिया और चारों तरफ चक्कर लगाकर जीत का जश्न मनाया। उनके इस अंदाज का वीडियो इस समय पूरी दुनिया में वायरल है और जबरदस्त हिट हो चुका है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख