Bhai Dooj
✕

फेल्प्स ने जीता 21वां ओलंपिक स्वर्ण पदक

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2016 (12:21 IST)
रियो डि जेनेरियो। तरणताल के भीतर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने मंगलवार को ओलंपिक में 2 और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही ओलंपिक में उनके 21 स्वर्ण पदक और कुल 25 पदक हो गए हैं।
 
मंगलवार से पहले 19 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण अफ्रीका के चाद ले क्लोस को बहुत पीछे छोड़ते हुए अपना 20वां सोना जीता। विश्व रिकॉर्डधारक दिग्गज ओलंपियन ने यह रेस 1 मिनट 53.36 सेकंड में पूरी की।
 
इस स्पर्धा का रजत पदक जापान के मसातो सकाई के नाम रहा। उन्होंने 1 मिनट 53.40 सेकंड में यह रेस पूरी की, वहीं हंगरी के तामस केंडेरसी ने 1 मिनट 53.62 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।
 
इसके बाद स्थानीय समयानुसार रात के करीब 12 बजे फेल्प्स ने अपने देश को 1 और सोने का तमगा दिलाया। उन्होंने 4 गुना 200 फ्रीस्टाइल रिले की टीम स्पर्धा में अमेरिका को स्वर्ण पदक दिलाने में टीम की अगुवाई की।
 
ब्राजील के उत्साही दर्शकों की भीड़ के समक्ष एक चैंपियन की तरह उतरे फेल्प्स ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से लोगों को ताली बजाने और वाहवाही करने के लिए मजबूर किया। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख