sawan somwar

रविंद्र जडेजा को महंगी पड़ी सेल्फी, 20 हजार का जुर्माना

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2016 (10:07 IST)
अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने गुजरात के जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य में बाघों के साथ सेल्फी खींचने के लिए गुजरात वन विभाग को 20,000 रुपए का जुर्माना दिया है क्योंकि कानून में इसकी सख्त मनाही है।
 
जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक एपी सिंह ने कहा कि क्योंकि जडेजा देश से बाहर हैं तो उनके ससुर और राजकोट के निवासी हरदेव सिंह सोलंकी ने हाल में इस क्रिकेटर की तरफ से बयान दिया और जुर्माना भरा। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जानी बाकी है।
 
सिंह ने कहा कि जून में अपने दौरे के दौरान अभयारण्य के अंदर नियमों का उल्लघंन करने के लिए जडेजा ने 20,000 रुपए का जुर्माना दिया है। क्योंकि वह उपलब्ध नहीं थे इसलिए हमने उसके ससुर से बयान लिया है जिन्होंने जडेजा की तरफ से जुर्माना भी भरा।  
 
जडेजा और उनकी पत्नी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद 17 जून को जांच का आदेश दिया गया था। इन फोटो में दोनों जमीन पर खड़े होकर बाघों के सामने फोटो खिंचवा रहे थे।
 
सिंह ने कहा, जुर्माना और जांच रिपोर्ट दोनों अलग अलग चीजें हैं। जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के बाद उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाए गा। जांच की रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

योगी सरकार का Project Praveen बना मिसाल, AI मूल्यांकन में 50 हजार छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Jammu Kashmir Cloudburst : बादलों के फटने से नहीं मिल रही राहत, जम्मू कश्मीर में 40 से ज्यादा घटनाओं में 40 मौतें

Weather Alert : उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में हल्की बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Dharmendra Pradhan : Gen Z की जिद के कारण झेलनी पड़ी परेशानी, ताकत को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज, बोले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

अगला लेख