dharma sangrah
✕

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर छोटा और आसान सा भाषण दें, सभी करेंगे तारीफ

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2025 (10:47 IST)
Republic Day 2025 : 26 जनवरी को हमारा गणतंत्र दिवस है और इस खास अवसर पर यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं छोटा और आसान भाषण, यदि आप भी इस तरह का भाषण देते हैं तो सभी ओर से आपके लिए तालियों की गड़गड़ाहट तो होगी ही, साथ ही उपस्थित सज्जन आपकी तारिफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। आइए जानते हैं यहां भाषण देने के बारे में कुछ खास जानकारी...ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति की कविता: सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा
 
आदरणीय अध्यापकगण, मेरे प्यारे साथियों और सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, 
नमस्कार!
 
इस बार 26 जनवरी को हम 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज का दिन हमारे लिए बहुत खास है क्योंकि इसी दिन भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बना था। आज से 75 साल पहले, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस संविधान ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार दिया। हम सभी को इस संविधान का पालन करना चाहिए और अपने देश को बनाने में योगदान देना चाहिए।
 
हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलाई थी। हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। आज जहां हम एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमें इस पर गर्व है, लेकिन हमें अभी भी बहुत कुछ करना है। हमें गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से लड़ना है।
 
तो आइए आज हमारे 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करें।
 
जय हिंद!

सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
उम्मीद है कि यह भाषण आपको पसंद आया होगा। इसके अलावा भी आप इस भाषण में अपनी उम्र और दर्शकों के अनुसार थोड़ा सा फेरबदल करके इसे प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही अपने भाषण में भारत ने स्वतंत्रता के बाद कितनी प्रगति की है या किसी एक स्वतंत्रता सेनानी या संविधान के किसी अनुच्छेद के बारे में भी बता सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Republic Day Parade 2025 : कर्तव्य पथ पर होगा स्वदेशी नंदी घोष वाहन, जानिए कैसी दिखेगी परेड में इसकी झलक
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख