• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. आस्था या अंधविश्वास
  4. »
  5. ऐसा भी होता है!
Written By ANI

पेड़ करे उपचार...

पेड़ करे उपचार... -
NDND
क्या किसी पेड़ में अद्भुत शक्तियाँ हो सकती हैं? क्या ये शक्तियाँ आपके लाइलाज मर्ज को ठीक कर सकती हैं? हो सकता है, आप इन बातों पर विश्वास न करें, लेकिन उत्तर प्रदेश के कुम्हिया गाँव के लोग इन शक्तियों पर अटूट विश्वास रखते हैं।

यहाँ के स्थानीय निवासियों के अनुसार एक वृक्ष में दैवी शक्तियाँ मौजूद हैं, जिसकी छाँव से कई लाइलाज बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। पेड़ के प्रति इस आस्था के चलते हर सोमवार और शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोग यहाँ आते हैं।

यहाँ के एक पुजारी रामप्रीत बताते हैं कि दूर-दूर से लोग यहाँ उपचार के लिए आते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। फिर कुछ देर पेड़ की छाँव में खेलने के बाद आराम से बैठते हैं। यहाँ रखी पवित्र राख को अपने माथे पर लगाते हैं। इससे उन्हें आराम मिलता है और ठीक होने के बाद पुन: पूजा-अर्चना करने आते हैं।

प्रभा देवी नामक एक रोगी ने बताया कि उन्हें यहाँ आकर काफी आराम मिला है। वो बताती हैं कि पहले उनका शरीर हमेशा किसी-न-किसी रोग से ग्रस्त रहता था, पर अब वह बिल्कुल ठीक हैं। इसके बाद इस पेड़ पर उनका भी अटूट विश्वास हो गया। (एएनआई)