dharma sangrah
✕

यह है दुनिया की खास जन्मभूमि...

दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भाग-2

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2019 (16:57 IST)
FILE

दुनिया के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सिरीज के पहले भाग में हमने बताया था राम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि के बारे में।

आज जानिए महावीर स्वामी, गौतम बुद्ध, ईसा मसीह, ह. मुहम्मद अलै. और गुरु नानक देवजी की जन्मभूमि की संक्षिप्त जानकारी।

 
FILE
1. महावीर की वैशाली : वर्धमान महावीर या महावीर, जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभनाथ (आदिनाथ) की परम्परा में 24वें तीर्थंकर थे। महावीर का जीवन काल 599 ईसा पूर्व से 527 ईसा पूर्व तक माना जाता है। उनके पिता का नाम राजा सिद्धार्थ एवं माता का नाम प्रियकारिणी (त्रिशला) था।

भगवान महावीर स्वामी का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को प्राचीन भारत के वैशाली राज्य (जो अब बिहार प्रांत) के पास बसोकुंड में हुआ था। यह स्थान भी हिंदू और जैन दोनों की ही आस्था का केंद्र है।

2. बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी : हिंदुओं के 9वें अवतार तथा बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी स्थान पर ईसा पूर्व 563 को हुआ। लुंबिनी महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली है।

 
FILE
यह बिहार की उत्तरी सीमा के निकट वर्तमान नेपाल में स्थित है। उस काल में यह शाक्य गणराज्य की राजधानी कपिलवस्तु के पास था। यह स्थान सभी हिन्दू और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण है।

यह संयोग ही है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में ईसा पूर्व 563 को हुआ। इसी दिन 528 ईसा पूर्व उन्होंने 'बोधगया' (भारत में) में एक वृक्ष के ‍नीचे जाना कि सत्य क्या है और इसी दिन वे 483 ईसा पूर्व को 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को 'कुशीनगर' (भारत में) में अलविदा कह गए।

 

अगले पन्ने पर पढ़े ईसा मसीह और हजरत मुहम्मद नगरी...

 


FILE

3. ईसा मसीह की जन्मभूमि बेथलहेम : 25 दिसंबर सन् 2 ईसा पूर्व को एक यहूदी बढ़ई की पत्नी मरियम (मेरी) के गर्भ से यीशु का जन्म बेथलहेम में हुआ। यह भूमि दुनिया भर के ईसाईयों की आस्था का केंद्र है। इसराइल में यह स्थल यरुशलम से 10 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

बेथलम में स्थित चर्च ऑफ नेटिविटी को ईसा मसीह की जन्मस्थली माना जाता है। पानी के रिसाव के कारण वहां जाने वाला तीर्थमार्ग क्षतिग्रस्त है।

यहां पर सबसे पहले 339 ईस्वी में एक चर्च पूरा किया गया था और छठी शताब्दी में आग लगने के बाद जिस इमारत ने उसकी जगह ली है, उसमें मूल इमारत के फर्श पर विस्तृत पच्चीकारी को बरकरार रखा गया है। इसमें लातिन, ग्रीक आथरेडॉक्स, फ्रांसिस्कन और आर्मीनियन कॉन्वेंट और गिरजाघरों के साथ-साथ घंटाघर और बगीचे भी शामिल हैं।

FILE
4. पैगंबर मुहम्मद अलै. की मक्का : कुछ विद्वानों के मुताबिक इस्लाम के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद (मोहम्मद) साहब सल्ल. अलै. का जन्मदिन हिजरी रबीउल अव्वल महीने की 2 तारीख को मनाया जाता है। 571 ईसवीं को शहर मक्का में पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल. अलै. का जन्म हुआ था।

मक्का सऊदी अरब में स्थित है। मक्का में हजारों वर्ष पुराना एक पवित्र मस्जिद 'काबा' (किबला) है अर्थात् वह दिशा जिधर मुसलमान नमाज के समय अपने चेहरे का रुख करते हैं।

यह दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पहला पवित्र स्थल है। दूसरा है मदीना।

अगले पन्न पर पढ़ें पाकिस्तान में स्थित 'नानकाना साहिब'...


FILE

3. गुरुनानक का ननकाना साहिब : गुरु नानक देव या नानक देव सिखों के प्रथम गुरु थे। आपसे ही सिक्ख धर्म की स्थापना होती है। गुरु नानक देवजी का जन्म 15 अप्रैल 1469 ई. (1526 विक्रमी संवत्‌) वैशाख सुदी 3, में तलवंडी रायभोय नामक स्थान पर हुआ।

तलवंडी अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है, जो पाकिस्तान के लाहौर जिले से 30 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

यह भूमि दुनिया भर के हिन्दू और सिक्ख दोनों ही धर्म के अनुयायियों के लिए पवित्र तीर्थ स्थल है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य