1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. धार्मिक स्थल

तीन पैरों वाली गायत्री माता

- प्रस्तुति अनिरुद्ध जोशी

तीन पैर
WD
तीन मुख या चार भुजा वाली मूर्तियों का जिक्र तो अक्सर होता है, लेकिन क्या आपने कभी तीन पैरों वाली माता के बारे में सुना हैं? नहीं ना, तो आइए आपको ले चलते हैं देवास जिले की तहसील हाटपीपल्या के नृसिंह मंदिर, जहाँ तीन पैरों वाली गायत्री माता की मूर्ति स्थापित है।

मध्यप्रदेश के देवास जिले से करीब 45 किमी दूर हाटपीपल्या गाँव के नृसिंह मंदिर में गायत्री माता की एक विचित्र मूर्ति स्थापित है, जिसके तीन पैर हैं। यहाँ पर नृसिंह भगवान की भी चमत्कारिक प्रतिमा है, जो प्रति वर्ष नदी में तैरती है या कि जिसे प्रति वर्ष डोल ग्यारस के दिन तैराया जाता है।

मंदिर के पुजारी गोपाल वैष्णव ने बताया कि मैंने आज तक तीन पैरों वाली प्रतिमा कहीं नहीं देखी। इस तरह की प्रतिमा देखने को नहीं मिलती।

मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर में स्थापित नृसिंह भगवान की प्रतिमा नृसिंह पहाड़ से लाई गई है। पहले यह प्रतिमा नृसिंह गढ़ी में खेड़ापति मंदिर में स्थापित थी, लेकिन पिछले लगभग 85 वर्षों से इस प्रतिमा के लिए अलग नृसिंह मंदिर का निर्माण कर विधिवत स्थापित किया गया है।

इस मान गायत्री मात्रा की प्रतिमा को स्थापित हुए भी 85 वर्ष हो चुके हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह विश्व की एकमात्र प्रतिमा है जो तीन पैरों वाली है। यहाँ स्थित प्रतिमा को 'त्रिपदा गायत्री' माता कहते हैं। इस प्रतिमा के बारे में भी मान्यता हैं कि इसका दर्शन करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है।

कैसे पहुँचे : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पास देवास जिले से 45 किमी दूर हाटपीपल्या गाँव पहुँचने के लिए बस सेवा उपलब्ध है।