suvichar
✕

अबू धाबी में बन रहा है अयोध्या जैसा राम मंदिर, ये है इसकी 5 खासियत

Updated: सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (14:31 IST)
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबुधाबी में दूसरा हिन्दू मंदिर बन रहा है। यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर भी करीब करीब अयोध्या के मंदिर जैसे ही भव्य होगा। आओ जानते हैं इस संबंध में खास 5 बातें।
 
 
1. यह मंदिर इतना मजबूत होगा कि कम से कम 1000 वर्ष तक इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। मंदिर का निर्माण बीएपीएस हिंदू मंदिर अबू धाबी परियोजना के कोर टीम के सदस्यों ने कहा कि इस हिंदू मंदिर की उम्र कम से कम एक हजार वर्ष होगी।
 
2. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सतह से एक मीटर नीचे बलुआ पत्थर की मोटी परत बिछाकर नींव तैयार की जा रही है। सैकड़ों इंजीनियरों की टीम इस भव्य मंदिर के निर्माण कार्य में लगी हुई है।
 
3. मंदिर में लगाने के लिए सफेद संगमरमर पत्थरों पर खास डिजाइन बनाए जाएंगे, जिसके लिए भारत से कारीगरों को बुलाया जाएगा। मंदिर का निर्माण पूरी तरह से पत्थरों से हो रहा है।
 
4. मंदिर निर्माण कराने वाली कमेटी बीएपीएस ने कहा है कि मंदिर बनाने में करीब 888 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
 
5. मंदिर के निर्माण कार्य में 10 देशों के 30 प्रोफेशनल इंजीनियरों ने 5 हजार घंटे काम करने के बाद मंदिर का 3डी मॉडल तैयार किया है। इसमें 300 सेंसर्स का इस्तेमाल होगा। मंदिर का मॉडल तैयार करने के लिए कई तरह के अलग-अलग सॉफ्टवेयर्स का इस्तेमाल हुआ हैं।

फोटो सोर्स : BAPS UAE

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

दशहरा 2026: आयुध पूजा, अपराजिता देवी पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

उपांग ललिता व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व और कथा

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

Weekly Horoscope: 12 अक्‍टूबर से 18 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

अगला लेख