ramcharitmanas

अयोध्या के टॉप 5 स्थान जरूर देंखे, राम मंदिर आरती का समय, ठहरने और ट्रैवल्स की संपूर्ण जानकारी

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (17:43 IST)
Tourist Places  to visit in Ayodhya: राम नवमी पर यदि आप अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो वहां पर राम जन्मभूमि मंदिर को देखने के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण स्थलों पर घूमना न भूलें। यदि समय नहीं हो तो पांच महत्पूर्ण स्थलों के दर्शन जरूर करें और इसके अलावा जानिए कि कैसे जाएंगे अयोध्या और कहां पर रुकें।
 
1. राम जन्मभूमि मंदिर: अयोध्या में मुख्‍य रूप से राम जन्मभूमि के दर्शन किए जाते हैं, जहां रामलला विराजमान हैं। भव्य मंदिर में रामलाल की नई और पुरानी दोनों ही मूर्तियों के दर्शन जरूर करें।
 
2. गुप्त द्वार घाट: अयोध्या में सरयू नदी पर कई मंदिर और घाट बने हुए हैं। सरयू नदी के किनारे 14 प्रमुख घाट हैं। इनमें गुप्त द्वार घाट, कैकेयी घाट, कौशल्या घाट, पापमोचन घाट, लक्ष्मण घाट आदि खास घाट है। इसमें भी गुप्तार घाट जरूर जाएं। यह घाट अयोध्या के राम मंदिर के सामने रामपथ पर आगे जाने पर करीब 7 किलोमीटर दूर है। यहां पर प्रभु श्रीराम ने जल समाधी ली थी। इसलिए इस घाट का ज्यादा महत्व है। नदी के बीच में टापू पर जाकर स्नान करें।
 
3. हनुमान गढ़ी: अयोध्या के बीचोंबीच हनुमान गढ़ी में रामभक्त हनुमानजी का विशाल मंदिर है। यहां के दर्शन जरूर करें। यहीं से रामदूत हनुमानजी अयोध्या की रक्षा करते हैं। 
 
4. राजा दशरथ का महल: यहां राजा दशरथ का महल भी बहुत ही प्राचीन और विशाल है।
 
5. कनक भवन मंदिर: अयोध्या का कनक भवन मंदिर भी देखने लायक है जहां राम और जानकी की सुंदर मुर्तियां रखी हैं।
 
अन्य स्थल: इसके अलावा दन्तधावन कुंड, भगवान ऋषभदेव का जन्म स्थल, मणि पर्वत, श्री ब्रह्मकुंड, सूरज कुंड, सीता की रसोई, चक्र हरजी विष्‍णु मंदिर, त्रेता के ठाकुर, राम की पौढ़ी, जनौरा, सोनखर, सरयू पार छपैया गांव, सरयू तट पर दशरथ तीर्थ, नागेश्वर मंदिर, दर्शनेश्वर मंदिर, मोती महल-फैजाबाद, गुलाब बाड़ी-फैजाबाद और तुलसी चौरा आदि स्थान भी देखने लायक हैं।
राम मंदिर दर्शन का समय:-
यदि आप राम मंदिर जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि दर्शन का समय क्या है? मंदिर सुबह 7 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक और दोपहर में 2 बजे से 7 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा। दोपहर में करीब ढाई घंटे भोग और विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा।
 
राम मंदिर आरती तीन बार होगी- 
1. पहली आरती श्रृंगार आरती है जो सुबह 6:30 बजे होगी।
2. दूसरी आरती भोग आरती है, जिसका समय दोपहर 12 बजे तय किया गया है।
3. तीसरी संध्या आरती का समय शाम 7:30 बजे रखा गया है।
 
आरती के लिए पास लेना जरूरी :-
यदि आप रामलला की आरती में शामिल होने का सोच रहे हैं तो पास होना अनिवार्य है। यह पास आपको आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले मिलेगा। पास लेने के लिए आईडी प्रूफ होनी चाहिए।
 
रुकने की व्यवस्था : अयोध्या में आपको आपके बजट के अनुसार रुकने की व्यवस्था मिल जाएगी। यहां 100 से 200 रुपया प्रति व्यक्ति की नॉमिनल फीस पर धर्मशाला मिल सकती है। वहीं प्राइवेट होटल और लॉज भी मौजूद हैं, जहां आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से रूम चुन सकते हैं। आप आईआरसीटीसी टूर पैकेज लेकर भी यात्रा कर सकते हैं।
 
कैसे पहुंचे अयोध्या?
- सड़क मार्ग : अयोध्या लखनऊ से 136, वाराणसी से 219, प्रयागराज से 168 किलोमीटर दूर है। गोरखपुर से अयोध्या की दूरी 138 किलोमीटर है। दिल्ली से अयोध्या की दूरी 668 किलोमीटर है। कोलकाता से 922 किलोमीटर है। जयपुर से 707, इंदौर से 932 किलोमीटर है। अयोध्या देश के सभी प्रमुख सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। यदि आप निजी यात्रा पसंद करते हैं, तो आप निजी कार का विकल्प भी चुन सकते हैं या लखनऊ, वाराणसी या प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।
 
- ट्रेनें : अयोध्या जंक्शन से राम मंदिर की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। अयोध्या जंक्शन सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, इंदौर, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू जैसे शहर से आपको अयोध्या के लिए आसानी से ट्रेन मिल जाएगी। फिलहाल रेलवे स्टेशन में रिनोवेशन का कार्य चल रहा है।
 
- हवाई यात्रा : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर में हवाई अड्डा है जो अयोध्या का सबसे करीब है। लखनऊ के लिए आप दिल्ली से फ्लाइट ले सकते हैं। वाराणसी और प्रयागराज में भी एयरपोर्ट है। हालांकि अब तो अयोध्या में भी एयरपोर्ट बन गया है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख