Hanuman Chalisa

नए वर्ष में 10 मंदिरों में दर्शन कर करें साल की शुभ शुरुआत

नया साल 2023 प्रारंभ होने वाला है। कई लोग इसे ही नया वर्ष मानते हैं जबकि कई लोग गुड़ी पड़वा को नया वर्ष मानते हैं। यदि आप अंग्रेजी कैलेंडर को ही नया वर्ष मान बैठे हैं तो नए वर्ष की अच्‍छे से शुरुआत करने के लिए आप देश के इन खास मंदिरों में दर्शन करके अपने नए साल की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। आओ जानते हैं देश के 10 खास मंदिर।
 
1. बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन : यह श्रीकृष्‍ण का सबसे उत्तम स्थान है। मथुरा, गोकुल, बरसान, गोवर्धन और वृंदावन में से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जाकर उनके दर्शन करके साल की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। 
 
2. सिद्धिविनायक, मुंबई : यह मुंबई का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर जाकर हर व्यक्ति अपने नए वर्ष की शुभ शुरुआत करता है। हालांकि मुंबई में कई जगहें हैं लेकिन यहां जाना सबसे शुभ है और साथ ही यहां आप मंदिर के दर्शन के बाद गेट वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, समुद्र तट के किनारे घूमने जा सकते हैं।
 
3. महाकाल मंदिर, उज्जैन : यदि आप मध्यप्रदेश में रहते हैं तो बाबा महाकाल से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग के साथ ही दो शक्तिपीठ और कालभैरव भी विराजमान हैं। यहां के चिंतामण गणेश मंदिर जाकर नए साल के शुभ होने के कामना भी कर सकते हैं।
 
4. सालासर बालाजी हनुमान मंदिर, राजस्थान : कलयुग के चमत्कारी देवता है श्रीराम भक्त हनुमान जी। आप कहीं भी रहते हों यदि आपके शहर या गांव में हनुमान मंदिर है तो वहां जाकर भी आप अपने नए साल की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि राजस्थान के सालासर बालाजी हनुमान मंदिर में दर्शन करने की तो बात ही अलग है। यहां हनुमान जी की दाड़ी और मूंछ वाली प्रतिमा है। संककटमोचन हनुमान अपने सच्चे भक्तों सारे संकट हर लेते हैं।
 
5. तिरुपति बालाजी, आंध्रप्रदेश : आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पहाड़क्ष पर स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध और पवित्र स्थान है। यहां पर लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। आप भी यहां जाकर अपने नए वर्ष की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। नए साल पर तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करना अत्यंत ही शुभ फलदायी रहेगा।
6. साईं मंदिर, शिरडी : शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करके भी आप अपने नए वर्ष की शुरुआत कर सकते हैं। यहीं पास में शनिशिंगणापूर भी है। यहां पर जाकर भी आप भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त करके नए वर्ष की शुभ शुरुआत कर सकते हैं।
 
7. वैष्णो देवी, कटरा : लाखों लोग नए साल की शुभ शुरुआत वैष्णो देवी के दर्शन करके करते हैं। जम्मू कश्मीर राज्य के जम्मू में स्थित यह मंदिर त्रिकूट पहाड़ पर है। यहां पर जाकर आपका नया साल शुभ होगा।
 
8. कालिका माता मंदिर, पावागढ़ : गुजरात के बढ़ौदा के पास हलोल में पावागढ़ है। यहां की पहाड़ी पर माता कालिका का जागृत और प्रसिद्ध मंदिर है। नए साल के शुभ शुरुआत के लिए लाखों लोग यहां जाते हैं। आप भी यहां जाकर अपने नए वर्ष को शुभ बना सकते हैं।
 
9. स्वर्ण मंदिर, अमृतसार : स्वर्ण मंदिर जिसे हम गोल्डन टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर सिख समाज के साथ ही हिन्दू समाज के लिए बहुत पवित्र स्थल है। यहां गुरु के दरबार में पर जाकर आप अपने नए वर्ष की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में स्थित है।
 
10. जग्गनाथ मंदिर, पुरी : उड़ीसा के समुद्री तट पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का विश्‍व प्रसिद्ध मंदिर बहुत ही चमत्कारी है। यहां पर जाकर नए वर्ष की शुभ शुरुआत करना बहुत ही लाभकारी होगा।

Show comments

सभी देखें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी 2026: कब है शुभ मुहूर्त? जानें चातुर्मास की शुरुआत और भगवान विष्णु को शयन कराने की सही विधि