Hanuman Chalisa
✕

कुर्स‌ियांग के जंगल में घूमता स‌िर कटा व्यक्त‌ि

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (17:44 IST)
दार्जलिंग पश्चिम बंगाल में है। कुर्स‌ियांग दार्जल‌िंग का एक ह‌िल स्टेशन है। इसकी ऊंचाई 4864 फ़ीट है। दार्जिलिंग से सिर्फ 30 किमी की दूरी पर बहुतायत में खिले सफेद ऑर्किंड के आकर्षक फूलों से सुसज्जित एक छोटा सा पर्यटक स्‍थल है। कहते हैं कि दिन में यहां प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा रहता है लेकिन रात में एक शैतान घुमता है। 
 
कुछ लोगों की मान्यता अनुसार अंग्रेजी में 'कर्स' का मतलब होता है शाप। इसी कर्स शब्द से इस जगह नाम पड़ा है कुर्स‌ियांग यानी शाप‌ित जगह। कुर्शियांग का स्थानीय नाम खरसांग है जिसका मतलब होता है 'सफेद आर्किड की भूमि।' 
 
कुर्सियांग मुख्यतः अपने बोर्डिंग स्कूलों और पर्यटन के लिए जाना जाता है। पर कुर्शियांग से लगती डाउ हिल से एक भयानक मान्यता जुड़ी हुई है। हालांकि इसमें कितनी सचाई है यह बताना मुश्किल है।
 
कहते हैं कि डाउ हिल के जंगलों में बड़ी संख्या में आत्म हत्याएं की गई है। इस जंगल में इधर उधर इंसानों की हड्डियां दिखाई देना आम बात है। इसलिए ही इसे हॉन्टेड माना जाने लगा होगा। यहां के स्थानीय लोगों के अनुसार दिसंबर से मार्च तक की छुट्टियों के दौरान उन्हें विक्टोरिया बॉयज स्कूल में पैरों कि आहट सुनाई देती है।

कुछ की मान्यता अनुसार एक लकड़हारे ने रात में एक युवा लड़के की सर कटी लाश को घूमते हुए देखा था जो कुछ दूर जाकर पेड़ों में गायब हो गई थी। स्थानीय मान्यता अनुसार रात के समय डाउ ह‌िल के जंगलों में जाना मौत को न‌िमंत्रण देना है। डाउ ह‌िल के अलावा यहां के कुछ और भी स्‍थान है जो हॉन्टेड माने जाते हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

अगला लेख