ramcharitmanas
✕

उज्जैन में मनेगा गौरव दिवस, हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर निकलेगी भव्य गौरव यात्रा

Updated: शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (11:28 IST)
उज्जैन। गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल को उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जाएगा। नव वर्ष प्रतिपदा पर उज्जैन का गौरव दिवस मनाकर प्रदेश के विभिन्न शहरों के गौरव दिवस मनाने की शुरूआत उज्जैन से होगी। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गुडी पड़वा (नव संवत्) से हिन्‍दू नववर्ष की पूर्व संध्‍या पर 1 अप्रैल को नगर गौरव यात्रा निकाली जा रही हैं।
 
 
श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड ने बताया कि जिस प्रकार पूरे मध्‍यप्रदेश में गौरव दिवस की तैयारियां चल रही हैं, उसी प्रकार श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों में गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्‍या पर उज्‍जैन के गौरवास्‍पद् विभूतियों की शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया हैं।
 
 
जिसमें महाराज विक्रमादित्‍य एवं उनके नवरत्‍नों की झांकी, भर्तृहरि के कृतित्‍व एवं व्‍यक्तित्‍व पर आधारित झांकी, श्री महाकालेश्‍वर मंदिर की भव्‍य झांकी, ढोल, नगाड़ा, झांझ, मंजीरा, बैंडपार्टी, हाथी, बैलगाड़ी आदि समाहित करते हुए श्री महाकालेश्‍वर मंदिर से भव्‍य चल समारोह के माध्‍यम से शोभा यात्रा निकाली जाना है।
Raja Vikramaditya
जिसमें श्री महाकालेश्‍वर भगवान का चांदी का ध्‍वज शोभायात्रा का प्रतिनिधित्‍व करते हुए आगे-आगे चलेगा। मुम्‍बई के आराध्‍या ढोलक दल द्वारा ढोल, इन्‍दौर के राजकमल बैण्‍ड, मादुस्‍कर मित्र मण्‍डल उज्‍जैन द्वारा झांझ- मंजीरा-डमरू की प्रस्‍तुति देते हुए उज्‍जैन गौरव यात्रा में सम्मिलित होंगे। इन्‍दौर के श्री अजय मलम्‍बकर एवं उज्‍जैन के रंगोत्‍सव समिति व उनके सहयोगियों द्वारा निर्मित झांकियां भी आ‍कर्षण का केन्‍द्र र‍‍हेगी। साथ ही बैलगाड़ी पर भी झांकियां निकाली जाएगी।
 
यात्रा सायं 04 बजे श्री महाकालेश्‍वर मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल चौराहा, पटनी बाज़ार, गोपाल मंदिर, छत्री चौक, सती गेट, कंठाल, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्‍डा माता से फ्रीगंज पुल से टॉवर चौक फ्रीगंज पर सायं 07 बजे यात्रा का समापन होगा।
 
श्री धाकड़ ने भी गौरव दिवस के आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए उज्जैन शहर के निवासियों से गौरव दिवस में शामिल होने एवं घर-घर रंगोली, दीपक जलाकर उज्जैन के गौरव को महसूस कर गौरव दिवस मनाने की अपील की है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026: 9 दिन पहनें 9 शुभ रंग, जानें किस तिथि को कौन-सा रंग पहनना माना जाता है शुभ

Sarva pitru amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या पर इस तरीके से करें श्राद्ध कर्म, सभी पितृ होंगे तृप्त

Indira Ekadashi 2026: आज पितरों को मोक्ष दिलाने वाली इंदिरा एकादशी, जानें पूजा-तर्पण का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्र पर प्रत्येक दिन करें एक उपाय माता होंगी प्रसन्न

अगला लेख