Daily Horoscope
✕

श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत करना न भूलें, घर में सभी को मिलेगी मानसिक शांति

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2023 (14:17 IST)
Ravi Pradosh vrat : अधिक मास का पहला प्रदोष व्रत इस बार रविवार को पड़ रहा है। धार्मिक शास्त्रों में प्रदोष व्रत की बड़ी महिमा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रदोष व्रत प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि को होता है। एक मास में यह व्रत दो बार आता है।

रविवार को आने वाला प्रदोष व्रत स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। रवि प्रदोष व्रत में पूजन सूर्यास्त के समय करने का महत्व है। यह व्रत करने वाले की सेहत संबंधी परेशानियां दूर होकर व्रतधारी सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है। 
 
वर्ष 2023 में रवि प्रदोष व्रत 30 जुलाई, दिन रविवार को मनाया जा रहा है। इस बार का व्रत श्रावण अधिक मास में आने के कारण इसका अधिक महत्व बढ़ गया है। यह अधिक मास का पहला और सावन माह का दूसरा प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। 
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस बार अधिक मास के कारण सावन 2 महीने मनाया जाएगा और ऐसे में हर माह की तरह 2 प्रदोष व्रत की जगह 4 प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। अत: सावन में आने वाले प्रदोष व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

बता दें कि इस बार सावन अधिक प्रदोष व्रत के दिन इंद्र योग, सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग यानी इन 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। अत: इन शुभ मुहूर्त और योगों में भगवान भोलेनाथ की आराधान करने से पूजन का अत्याधिक शुभ फल प्राप्त होता है। 
 
अत: श्रावण अधिक मास के प्रदोष व्रत के दिन पूरे मन से भगवान शिव जी की आराधना अवश्य ही करें। इस व्रत से घर में चल रही कलह, अशांति दूर होकर जीवन में खुशियों का तथा मा‍नसिक शांति का अनुभव होगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: प्रदोष व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं


Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

अगला लेख