biodatamaker
✕

Mangala gauri vrat : मंगला गौरी व्रत क्यों करते हैं, जानिए फायदे

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2023 (16:05 IST)
Sawan Mangla Gauri Vrat : श्रावण/सावन मास के हर मंगलवार को शिव जी को प्रिय माता पार्वती के पूजन के लिए प्रसिद्ध मंगला गौरी व्रत रखे जा रहे हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार हर साल सावन मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। श्रावण मास की तरह ही इस मंगला गौरी व्रत का महत्व माना गया है। यह व्रत माता पार्वती यानी गौरी को प्रसन्न करने लिए किया जाता है। यह सुख-सौभाग्य से जुड़ा होने के कारण इसे विवाहित महिलाएं करती हैं। 
 
आइए जानते हैं मंगला गौरी व्रत करने के फायदे के बारे में : Sawan Mangla Gauri Vrat Ke Fayde 
 
- मंगला गौरी व्रत-उपवास करने से महिलाओं को अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है।
 
- मंगला गौरी व्रत शादी-विवाह में आने वाली बाधाएं दूर करके मनचाहा एवं योग्य जीवनसाथी का साथ दिलाता है।
 
- यह व्रत संतान को सुखी जीवन देने वाला माना गया है।
 
- कुंडली में मंगल दोष हो तो मंगलवार के दिन मंगला गौरी के साथ बजरंगबली के चरणों से सिंदूर लेकर माथे पर टीका लगाने से मंगल दोष दूर होता है।
 
- इस व्रत के दिन गौरी पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली आती है एवं धन-धान्य बढ़ता है।
 
- यह व्रत पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को सुखी तथा इनके रिश्तों को बेहतर बनाता है।
 
- यदि कुंडली में मंगल खराब हो तो मंगलवार के दिन मित्रों तथा बंधुओं को मिठाई खिलाने से मंगल शुभ फल देता है।
 
- श्रावण मास तथा गौरी व्रत के दिन मंत्र- ॐ गौरीशंकराय नमः का जाप करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है।

- नियमानुसार मंगला गौरी व्रत करने से वैवाहिक सुख में बढ़ोतरी होकर पुत्र-पौत्रादि भी सुखपूर्वक जीवन जीते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: मंगला गौरी व्रत 2023 : शुभ मुहूर्त, मां पार्वती के मंत्र, पूजा विधि और कथा

ALSO READ: सावन 2023 में कितने होंगे मंगला गौरी व्रत, जानें पूरी लिस्ट

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026: 9 दिन पहनें 9 शुभ रंग, जानें किस तिथि को कौन-सा रंग पहनना माना जाता है शुभ

Sarva pitru amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या पर इस तरीके से करें श्राद्ध कर्म, सभी पितृ होंगे तृप्त

Indira Ekadashi 2026: आज पितरों को मोक्ष दिलाने वाली इंदिरा एकादशी, जानें पूजा-तर्पण का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्र पर प्रत्येक दिन करें एक उपाय माता होंगी प्रसन्न

अगला लेख