dharma sangrah

कार्तिक पूर्णिमा की ये खास 10 बातें, आप भी जानिए। Kartik Purnima

Updated: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (11:16 IST)
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 'कार्तिक पूर्णिमा' (kartik purnima) कहलाती है। कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 को मनाई जा रही है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कार्तिक महीने की पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार साल का 8वां महीना कार्तिक महीना होता है।

जानिए 10 जरूरी बातें-  
 
1. प्रत्येक वर्ष पंद्रह पूर्णिमाएं होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 16 हो जाती है। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन स्नान के समय यह श्लोक बोलना चाहिए- ''गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् संनिधिं कुरु।।'
 
2. सृष्टि के आरंभ से ही यह तिथि बड़ी ही खास रही है। पुराणों में इस दिन स्नान, व्रत व तप की दृष्टि से मोक्ष प्रदान करने वाला बताया गया है। इसका महत्व सिर्फ वैष्णव भक्तों के लिए ही नहीं शैव भक्तों और सिख धर्म के लिए भी बहुत ज्यादा है।

 
3. विष्णु के भक्तों के लिए यह दिन इसीलिए खास है क्योंकि भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। प्रथम अवतार में भगवान विष्णु मत्स्य यानी मछली के रूप में थे। भगवान को यह अवतार वेदों की रक्षा, प्रलय के अंत तक सप्तऋषियों, अनाजों एवं राजा सत्यव्रत की रक्षा के लिए लेना पड़ा था। इससे सृष्टि का निर्माण कार्य फिर से आसान हुआ।
 
4. शिव भक्तों के अनुसार इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का संहार कर दिया जिससे वह त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए। इससे देवगण बहुत प्रसन्न हुए और भगवान विष्णु ने शिव जी को त्रिपुरारी नाम दिया जो शिव के अनेक नामों में से एक है। इसलिए इसे 'त्रिपुरी पूर्णिमा' भी कहते हैं।

 
5. kartik purnima festival सिख धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन सिख सम्प्रदाय के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। इस दिन सिख सम्प्रदाय के अनुयायी सुबह स्नान कर गुरुद्वारों में जाकर गुरुवाणी सुनते हैं और नानक जी के बताए रास्ते पर चलने की सौगंध लेते हैं। इसे गुरु पर्व भी कहा जाता है।
 
6. कार्तिक पूर्णिमा उत्सव दीपावली की भांति दीप जलाकर सायंकाल में मनाया जाता है। 
 
7. यह दिन एक नहीं बल्कि कई वजहों से खास है। इस दिन गंगा-स्नान, दीप दान, अन्य दानों आदि का विशेष महत्व है। इस दिन क्षीरसागर दान का अनंत महत्व है, क्षीरसागर का दान 24 अंगुल के बर्तन में दूध भरकर उसमें स्वर्ण या रजत की मछली छोड़कर किया जाता है।
 
 
8. इस दिन चंद्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छह कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कृतिका में शिवशंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है। 
 
9. ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान करने से पूरे वर्षभर गंगा मइयां अपने भक्तों पर प्रसन्न रहती है। इस दिन तीर्थ स्नान की प्रथा है गंडक, कुरुक्षेत्र, अयोध्या, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, काशी में भी स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।अत: कार्तिक पूर्णिमा का दिन कई मायनों में बहुत खास हैं।
 
10. कार्तिक मास की अमावस्या यानी दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक मास की पूर्णिमा पड़ती है जो अंधेरे का सर्वनाश करती है। अत: इस दिन ईश्वर आराधना से तामसिक प्रवृत्तियों का नाश होता है और धार्मिक ग्रंथों में इसे मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी बताया गया है।

ALSO READ: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करना चाहिए ये 5 उपाय, हो जाएंगे मालामाल


Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख