shradh paksha
✕

चाणक्य नीति : आपके दु:ख से इन 8 लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता

Updated: शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (17:34 IST)
Chanakya niti: दुनियाभर में चाणक्य नीति प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य ने धर्म, अर्थ, राजनीति, नीति और युद्ध ‍नीति पर बहुत सी बातों को जिक्र किया है जिसमें से अधिकतर आज भी प्रासंगिक है। चाणक्य नीति ने अनुसार 8 तरह के लोग हैं जिन्हें आपके सुख और दु:ख से कोई मतलब नहीं, भले ही आपका नुकसान हो जाए। आओ जानते हैं कि कौन हैं वे 8 लोग।
 
8 तरह के लोगों से अपने जीवन का दु:खड़ा रोने का कोई मतलब नहीं:- 
राजा वेश्या यमो ह्यग्निस्तकरो बालयाचको। 
पर दु:खं न जानन्ति अष्टमो ग्रामकंटका:।।- चाणक्य नीति।।(19)।।
 
अर्थात : राजा, वेश्या, यमराज, अग्नि, चोर, बालक, याचक, और आठों गांव का कांटा, ये दूसरे के दु:ख को नहीं जानते हैं।
 
भावार्थ : चाणक्य के अनुसार उपरोक्त आठ को किसी के दु:ख या सुख से कोई सरोकार नहीं होता। अग्नि जड़ पदार्थ है, जो किसी के दुख-सुख को नहीं जानती। राजा को लोगों के दु:ख से कोई मतलब नहीं उसे तो जनता को पीड़ित करके भी अपना कोष भरना होता है। वेश्या को भी धन से मतलब है किसी के दु:ख से नहीं। चोर को चोरी से और भिक्षु या याचक को अपने स्वार्थ से मतलब होता है।
यमराज भी प्राणियों को दूसरी योनी में भेज देता है भले ही उसे या उसके परिवार को कितनी भी पड़ा हो रही है। बालक को भी उसके हठ से ही मतलब है वह नहीं सोचता कि उसके हठ से किसी को दु:ख झेलना पड़ रहा है। भले ही नुकसान हो जाए उसे तो अपना हठ पूरा करना है। इसी तरह ग्राम कंटक का तो निर्वाह ही ग्रामवासियों को पीड़ा देकर होता है। वह इस बात का आभास नहीं करता कि अपने स्वार्थ के लिए वह लोगों को कष्ट दे रहा है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

विजयादशमी 2026: दशहरा की 10 खास बातें, जानें पर्व का महत्व और परंपराएं

अगला लेख