dharma sangrah
✕

चाणक्य के अनुसार धन कब, कैसे और कितना खर्च करना चाहिए?

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 21 जून 2024 (14:45 IST)
Chankya aor dhan 
 
धन को लेकर आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) बहुत कुछ कहते हैं और यह भी सही है कि धन ही सबकुछ नहीं होता लेकिन धन से ही सबकुछ पाया जा सकता है। 
 
धन आदमी के जीवन में बहुत महत्व रखता है। चाणक्य कहते हैं कि धन से आपके जीवन की लगभग 70 प्रतिशत समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाती है। यह अलग बात है कि आप धन के बल पर समस्याएं खड़ी करने में लग जाएं।

आइए जानते हैं कि चाणक्य (Chanakya Niti) धन के संबंध में क्या कहते हैं, पढ़ें खास बातें- 
 
1. जरूरतमंदों की मदद करें- 
चाणक्य कहते हैं कि यदि आप सामर्थ्यवान है तो जरूरतमंद, असहाय तथा गरीब लोगों की मदद करने के लिए हमेशा अपना हाथ बढ़ाए, अपने पैसे खर्च करके उनकी सहायता करें और इस समय कंजूसी बिलकुल ना करें। 
 
2. शिक्षा और स्वास्थ्य-
चाणक्य के अनुसार यदि आप अपने धन का सदुपयोग करना चाहते हैं तो जरूरतमंदों की मदद केवल पैसे देकर ही नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षण सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में भी आप धनराशि देकर उनकी सहायता कर सकते हैं। इससे आपको लोगों की दुआएं भी मिलेंगी और आप आर्थिक स्थिति से मजबूती भी पाएंगे। 
 
3. समाज सेवा-
चाणक्य नीति के अनुसार हर व्यक्ति को सामाजिक कार्य के लिए धन खर्च करना चाहिए। यह बात ध्यान रखें कि समाज का कल्याण यानी देश का कल्याण है। अत: सामाजिक भलाई के कार्य करते समय धन खर्च करने में कंजूसी ना करें और जहां तक हो सके स्कूल, हॉस्पिटल तथा सामुदायिक भवन और अन्य जरूरी कार्यों में धन देते समय बिलकुल भी संकोच न करें। 
 
4. धार्मिक कार्य- 
आजकल भागदौड़ भरे समय में लोग धर्म-कर्म के लिए अधिक समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे समय में आपको धार्मिक कार्यों में दिल खोलकर धन खर्च करना चाहिए, इतना ही नहीं धर्म कार्यों में रुपए खर्च करते समय पीछे नहीं हटना चाहिए। वे कहते हैं कि अपनी कमाई तथा बजट के अनुसार धर्म-कर्म, मंदिर, तीर्थ स्थल पर दान  तथा पुण्य कार्यों में धन जरूर खर्च करें। 
 
5. धन का उपयोग-
चाणक्य नीति के अनुसार कमाया धन तभी काम आता है, जब आप उसका सही उपयोग करें, यानी उपरोक्त रीति से आप धन खर्च करके यश व कीर्ति प्राप्त कर सकते हैं, इतना ही नहीं इन स्थानों पर धन का दान करने से आपके घर में कभी दरिद्रता भी नहीं आती है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: महाराणा प्रताप "वीर आल्हा छंद"

ALSO READ: महाराणा प्रताप की कितनी पत्नियां थी
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

सभी देखें

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि