ramcharitmanas
✕

अगर मरने से पहले आपके सिरहाने हैं यह 4 चीजें तो यमराज नहीं देते हैं दंड

Updated: शुक्रवार, 14 मई 2021 (17:34 IST)
गरूड़ पुराण के अनुसार अगर आपके पास मरते समय 4 खास सामग्री हैं तो यमराज भी आपको प्रणाम करते हैं और दंड नहीं देते हैं। यूं तो हममें से कोई नहीं जानता है कि मरने के बाद क्या होता है लेकिन शास्त्रों के अनुसार इस जीवन में आपने जो अच्छे-बुरे कर्म किए हैं उनका फल भोगना पड़ता है। लेकिन शास्त्रों में यह भी लिखा है कि अगर मरते समय आपके पास कुछ खास चीजें हैं तो यमराज आपको माफ कर देते हैं... आइए जानते हैं वह क्या है... 
 
 
तुलसी
तुलसी का पौधा सिर के पास हो तो मनुष्य की आत्मा शरीर त्याग के बाद यमदंड से बच जाती है। अगर तुलसी की पत्तियां मरते हुए व्यक्ति के माथे पर रखी जाएं तो भी लाभ होता है।
 
 
गंगाजल
मृत्यु के समय गंगाजल को मुख में रखते हुए प्राण त्यागने का विधान बताया गया है। गंगाजल शरीर को पवित्र करता है और जब कोई व्यक्ति शुद्धता के साथ शरीर का त्याग करता है तो उसे भी यमलोग में दंड का पात्र नहीं बनना पड़ता। यही कारण है कि जीवन के आखिरी पलों में गंगाजल के साथ तुलसी दल दिया जाता है।
 
श्री भागवत 
मृत्यु के आखिरी पलों में श्री भागवत या अपने धर्मग्रंथ का पाठ करने से व्यक्ति को सभी सांसारिक मोह-माया से मुक्ति मिलती है। इस प्रकार आत्मा द्वारा शरीर त्यागने के उपरांत व्यक्ति को मुक्ति मिलती है और यमदंड का सामना किए बिना स्वर्ग की प्राप्ति होती है या पुनर्जन्म प्राप्त होता है। अगर सिरहाने यह पवित्र ग्रंथ रखा हो तब भी आत्मा को मुक्ति मिलती है। 
 
अच्छी सोच
शास्त्रों के अनुसार मृत्यु के समीप पहुंच चुके व्यक्ति तथा इसके आसपास रहने वाले सगे-संबंधियों को भी उसकी आत्मा के संबंध में अच्छे विचार रखने चाहिए। व्यक्ति को मरते हुए किसी भी प्रकार का क्रोध या संताप नहीं रखना चाहिए। मरते समय होंठों पर सिर्फ दुआ और आशीर्वाद होने चाहिए। 
 
यह हैं वह चार बातें जो मृत्यु के समय पास होनी चाहिए। 

ALSO READ: जब आप स्पर्श करते हैं स्त्री का यह अंग, तो हो जाती हैं देवी नाराज...

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 17 अक्‍टूबर, 2026

17 October Birthday: आपको 17 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजा और कन्या भोज की संपूर्ण विधि, नियम एवं महत्व

Sharadi Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में देवी विसर्जन का रहस्य, जानें 5 खास बातें

अगला लेख