dipawali
✕

आप NRI हैं तो ऐसे करें श्रावण मास में पूजन

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2017 (15:31 IST)
* विदेश में बैठकर कैसे पाएं शिव की कृपा  
 
अक्सर त्योहारों का मौसम आरंभ होते ही विदेशों में बैठे भारतीयों को भारत की याद सताने लगती है। क्योंकि जो पूजन-अर्चन और देव-धरम का पावन वातावरण भारत में होता है वह विदेशी धरा पर नहीं मिल पाता। हालांकि विदेश में बसे भारतीय आपस में मिलकर अपना माहौल बना ही लेते हैं लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी धार्मिक व्यक्तियों को पूजन में आती है और वे मंदिरों की कमी को महसूस करते हैं।

ALSO READ: श्रावण मास : अपनी राशि अनुसार कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न
 
प्रस्तुत है इस श्रावण मास में कुछ ऐसे उपाय जो आप घर में बैठकर ही आसानी से कर सकते हैं और शिव जी की कृपा पा सकते हैं।  
 
आपको सिर्फ अपनी राशि पता करना है और घर में ही शिव जी की प्रतिमा या तस्वीर का प्रबंध करना है और आसान से मंत्र को 11, 21, 51 या 108 बार या दिन भर बोलना है। यह उपाय ना सिर्फ भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं बल्कि जिस देश में आप निवास करते हैं वहां की भूमि, वातावरण और लोगों को भी आपके अनुकूल बनाते हैं-     

आगे पढ़ें 12 राशियां और शिव पूजन... 


ALSO READ: श्रावण : शिव उपासना के समय किस दिशा में रखें अपना मुंह...5 खास बातें

 

 


मेष- अगर आपकी राशि मेष है तो आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठें हो आपको भगवान शिव की तस्वीर पर गुलाल का तिलक लगाना है और 'ॐ ममलेश्वराय नम:' मंत्र का जाप 21 बार करना है।
 
वृषभ- आपकी वृषभ राशि है तो मात्र दूध से घर में रखी शिवजी की तस्वीर को अनामिका (सबसे छोटी अंगुली के पास वाली अंगुली) से स्पर्श करें। आपका मंत्र है- 'ॐ नागेश्वराय नम:' इस मंत्र का पूरे श्रावण मास में जाप करें।  
 
 

 


मिथुन- अगर आपकी राशि मिथुन है तो शिव जी की तस्वीर पर दही को अनामिका से स्पर्श करें। सारा दिन ॐ भूतेश्वराय नम: का जाप करें।
 
कर्क- विदेशों में बसे कर्क राशि के व्यक्ति अगर प्रतिमा हो तो शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें। अन्यथा तस्वीर पर अबीर से तिलक लगाएं। महादेव के '108 नाम' का स्मरण करें। (इंटरनेट पर यह नाम आसानी से उपलब्ध हैं) 

ALSO READ: पूरे श्रावण मास जपें भगवान शिव के यह 108 नाम
 
 

 


सिंह- सिंह राशि वाले व्यक्ति शिवजी की तस्वीर पर शहद से तीन बूंद स्पर्श करें। 'ॐ नम: शिवाय' की एक माला तस्वीर के समक्ष करें।
 
कन्या- अगर आपकी कन्या राशि है तो शिव प्रतिमा का सिर्फ शुद्ध जल से अभिषेक करें। अगर प्रतिमा नहीं है तो तस्वीर के सामने 7 बार 'शिव-चालीसा' का पाठ करें। वेबदुनिया पर (शिव चालीसा की लिंक) उपलब्ध है। 

ALSO READ: शिव की अपार कृपा प्राप्ति के लिए श्रावण में अवश्‍य पढ़ें 'शिव चालीसा'
 
 
 

 


तुला- तुला राशि है तो शिव तस्वीर के सामने का घी का दीपक जलाएं। 'रूद्राष्टक' का पाठ करें।( रूद्राष्टक की लिंक) 

ALSO READ: शिव रूद्राष्टकम : शिव आराधना का श्रेष्ठ पाठ...
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातक घर में ही शिवजी की तस्वीर को संभव हो तो लाल फूल अर्पित करें अगर नहीं है तो 51 चावल गिनकर तस्वीर के सामने चढ़ाएं। 11 बार 'ॐ अंगारेश्वराय नम:' का जाप करें।
 
 

 


धनु- अगर आपकी धनु राशि है तो शिव की तस्वीर के नीचे शकर या गुड़ रखें। 'ॐ रामेश्वराय नम:' का 108 बार जाप करें।
 
मकर- मकर राशि वाले जातक शिवजी की तस्वीर के समक्ष अनार का फल रखें अगर वह संभव न हो तो कोई भी लाल फल रख सकते हैं। ॐ महाकालेश्वराय नम: का 51 बार जाप करें।  
 
 

 


कुंभ- कुंभ राशि वाले जातक शिवजी का दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, पांचों वस्तुओं को मिलाकर शिव जी को प्रसाद चढ़ाएं और 'ॐ शिवाय नम:' का जाप दिन भर करें।
 
मीन- मीन राशि वाले जातक शिवजी को जिस देश में निवास कर रहे हैं वहां उपलब्ध फल अर्पित करें। 'ॐ भौमेश्वराय नम:' का 11 बार जाप करें।

 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख