dharma sangrah

करवा चौथ पर बनाएं अपने रिश्ते को और मजबूत, अपनाएं ये टिप्स

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (18:28 IST)
करवा चौथ का दिन हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस पावन पर्व पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती है। ये दिन पति और पत्नि दोनों के लिए ही  बहुत खास होता है, वहीं रिश्तों में मिठास बरकरार रखने के लिए ये दिन बहुत मायने रखता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप अपने रिश्तों को पहले से कई ज्यादा मजबूत कर सकते है साथ ही अपने रिश्तें की मधुरता को बरकरार रख सकते है आइए जानते हैं....
 
इस करवा चौथ आप भी अपनी पत्नि के साथ व्रत में शामिल हो सकते है। अब आप सोच रहे होगे ये व्रत तो सिर्फ पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। जी हां ये  बात बिलकुल सच है, लेकिन जब आपकी पत्नि बीना पानी पिएं निर्जला व्रत आपके लिए कर सकती है, तो आप क्यों नहीं उनका साथ देने के लिए एक व्रत में नहीं रह सकते है। ऐसा करने से आपके रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और आप दोनों एक दूसरे के और करीब आ पाएंगे।
 
करवाचौथ का दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। तो कोशिश करें कि आप इस खास दिन पर अपनी पत्नि के साथ समय बिता सकें। ताकि उन्हें भी स्पेशल फिल हो सकें। तो आप चाहे तो इस दिन जल्दी से अपने ऑफिस का काम खत्म करके शाम को जल्दी घर आ सकते है। और एक दूसरे के साथ समय बिताएं ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
 
व्रत के बाद आप लॉग ड्राइव पर भी अपनी पत्नि को ले जा सकते है। ऐसा करने से वे स्पेशल फील करेगी और उन्हे अच्छा लगेगा। जब आप उन्हें ड्राइव पर ले जाएं तो जल्दबाजी न करें। आराम से एक दूसरे के साथ समय बिताएं ये समय सिर्फ आपका और आपकी पत्नि का होगा।
 
बनावटी न हों।  जी हां, किसी भी रिश्ते के लिए सबसे जरूरी चीज है भरोसा, और भरोसा आप तभी पा सकते हैं जब आप कभी भी नकली या दिखावा न करें. अगर आप चाहते हैं कि अपने साथी के साथ आप हमेशा खुश रहें, तो उनकी खुशी के लिए या उनके कहे अनुसार खुद को न बदलें। अगर आप बनावटी बन जाएंगे, तो आज नहीं तो कल आप घुटन महसूस करेंगे. जब यह घुटन बढ़ जाएगी तो विस्फोट बनकर निकलेगी, जो आपके रिश्ते को खत्म कर देगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख