ramcharitmanas
✕

Relationship : रिश्ते में इन बातों का रखें ख्याल, वरना बढ़ सकती हैं दूरियां

Updated: शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (13:04 IST)
किसी भी रिश्ते में आपसी समझ होना बहुत जरूरी होती है। खासकर पति-पत्नी का रिश्ता आपसी समझ पर आधारित होता है। नोक-झोंक, थोड़े-बहुत लड़ाई-झगड़े रिश्ते को और मजबूत बनाने का काम करते हैं, क्योंकि जब दो लोग किसी रिश्ते में जुड़ते है तो झगड़ा होना या किसी की कोई बात पसंद न आना आम बात है। लेकिन झगड़े अगर सीमित रहें वो ही ठीक है, क्योंकि कभी-कभी गुस्से में व्यक्ति ऐसी कोई बात बोल जाता है, जो बड़े झगड़े का रूप ले लेती है जिससे रिश्तों में तनाव व चिड़चिड़ापन होने लगता है। इसलिए रिश्तों की मिठास को बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
 
किसी भी बात को शांति से करें। यदि आपको अपने पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं आई है तो आप शांति से बात को समझने की कोशिश करें। उनसे बात करें और उन्हें अपने मन की बात बताएं ताकि वे भी आपकी बात को समझें। ख्याल रखें कि बड़ी से बड़ी लड़ाई भी कभी-कभी बातों से हल हो जाती है।
 
किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के बीच विश्वास एक जरूरी कड़ी है। यदि आप दोनों को एक-दूसरे पर विश्वास नहीं है तो यह सच्चा रिश्ता ही नहीं है, क्योंकि शादी या प्यार का रिश्ता विश्वास की मजबूत डोरी से बंधा होता है। इसलिए अपने पार्टनर पर विश्वास रखें, क्योंकि शक आपके रिश्तों में दरार ला सकता है।
 
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए ऐसे वादे करते हैं जिसमें सच्चाई ही नहीं होती। लेकिन जब वे बातें सामने आती हैं, तो इससे आपके पार्टनर का दिल दुखता है और रिश्ते में दरार आती है। इसलिए कभी भी पार्टनर ऐसी बातें या वादे न करें, जो खोखले हों।
 
एक-दूसरे को स्पेस दें : हर किसी की एक पर्सनल लाइफ होती है जिसमें वो अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जीना चाहता है। अगर आप ज्यादा रोक-टोक करेंगे तो आपके पार्टनर को इसका बुरा भी लग सकता है। इसलिए एक-दूसरे को स्पेस जरूर दें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख