Hanuman Chalisa

ऑफिस में बनाना चाहते हैं बढ़िया इमेज तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 26 नवंबर 2024 (17:47 IST)
Workplace Tips: अगर आप भी अपने ऑफिस में अच्छा इम्प्रप्रेशन बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको इसी संबंध में एक जरूरी बात बताएंगे, कई बार हम ऑफिस के लोगों को इंप्रेस करने के चक्कर में कई सारी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका हमें बाद में पछतावा होता है। ऐसे में अगर आप भी ऑफिस कलीग को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन खास बातों के बारे में।

 
इंप्रेस करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
कई बार लोग ऑफिस में अपना इम्प्प्रेशन बनाने के लिए काफी दिखावा करते हैं। यही नहीं कुछ लोग अपनी उपलब्धियां और योग्यताओं का दिखावा करते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके रिश्ते को और खराब कर सकता है। इसलिए आप दिखावा करने से बचे।

अपने साथियों की कमी पर मजाक न बनाएं
इसके अलावा आपको अपने साथियों की कमी पर मजाक उड़ाना या फिर किसी के साथ बुरा व्यवहार करना आपके ऑफिस में पसंद नहीं आ सकता है। अगर आप ऐसी हरकत करते हैं, तो इससे आपकी इमेज ख़राब हो सकती है।
ALSO READ: वर्क लोड ऑफिस में बढ़ा रहा cardiac arrest, क्‍या है Smoke Break जो युवाओं में बांट रहा Diabetes और Blood pressure
 
जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास न दिखाएं
अगर आप ऑफिस के लोगों के सामने ही दूसरे के कामों की बुराई करते हैं और दखलअंदाजी करते हैं या उन्हें अपमानित करते हैं, तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। यही नहीं आप अगर ऑफिस में जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिखाते हैं, नकारात्मक बातें करते हैं, एक दूसरे की बुराइयां करते हैं और जिम्मेदारियां से भागते हैं, तो इससे भी आप ऑफिस के कलीग को इंप्रेस नहीं कर सकते हैं।

इन चीजों का रखें ध्यान
अगर आप ऑफिस के लोगों के सामने अपने आप को महान और दूसरे लोगों को नीचा दिखाते हैं, तो इससे आप पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है और कलीग की नजरों में आप बुरे बन सकते हैं। अगर आप वाकई इंप्रेस करना चाहते हैं, तो अपने कामों पर ध्यान दें और सभी जिम्मेदारियां को ईमानदारी से निभाएं। इसके अलावा कंपनी में मौजूद सभी के साथ मिलकर काम करें और सभी को समान रखें। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप अपने ऑफिस कलीग को आसानी से इंप्रेस कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख