dipawali
✕

Relationship : क्वारंटाइन में कर रहे हैं पार्टनर को मिस, जानिए जरूरी बातें

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (17:47 IST)
पूरा देश इस समय लॉकडाउन है और हम सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो लॉकडाउन की अचानक घोषणा के बाद से अपने घर पहुंच ही नहीं पाए और वे अभी भी अपने परिवार से दूर हैं।
 
यह बात उन लोगों के लिए थोड़ी आसान हो जाती है, जो पहले से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। लेकिन वे लोग जिनके लिए यह पहली-पहली बार है, उनके लिए जरूर परेशानी का कारण है, क्योंकि इतने लंबे समय तक एक-दूसरे से न मिलना और वो भी ऐसे समय में, जब कहीं-न-कहीं मुश्किलोंभरा दौर है, कई बार चिढ़ भी होती है और यही गुस्सा हम अपने पार्टनर पर भी निकाल देते हैं। लेकिन इस समय ऐसा व्यवहार कहीं-न-कहीं रिश्तों में दूरियां ला सकता है।
 
तो आइए जानें कुछ ऐसी काम की बातें, जो आपको इस सिचुएशन को संभालने में आपकी मदद करेगी।
 
एक-दूसरे को ज्यादा समय दें
 
इस समय आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे से दूर हैं, तो इस बात को सोच-सोचकर खुद को परेशान न करें। आप एक-दूसरे से फोन या वीडियो कॉल से कनेक्ट रह सकते हैं। इस बात को बार-बार न सोचें कि आप दोनों इस समय दूर हैं। आप एक-दूसरे के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालें।
 
अपने गुस्से को रखें कंट्रोल में
 
यदि आप किसी बात को लेकर अपने पार्टनर से नाराज हैं, तो यह वक्त नाराजगी जाहिर करने का बिलकुल नहीं है। अभी आप सिर्फ एक-दूसरे को समझें और दोनों एक-दूसरे को सकारात्मक रखें, क्योंकि गुस्से में कई बार बातें बिगड़ जाती हैं।
 
अच्छे से बातचीत करें-
 
जब-जब आप बात करें तो अच्छे से करें, क्योंकि आपने तो सुना ही होगा कि बातचीत करना कई सारी चीजों को सही कर सकता है। जब भी आप एक-दूसरे से बात करें तो उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछें और पता करें कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं?
 
सेल्फ केयर पर करें फोकस
 
यह समय खुद की देखभाल के लिए बहुत अच्छा है। इस समय आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर शेड्यूल भी बना सकते हैं कि आपको हर दिन क्या करना है, साथ ही आप दोनों कोई अच्छी फिल्म भी देख सकते हैं जिससे कि आप एक-दूसरे को करीब महसूस कर सकें। यह डिस्टेंस आपको एक-दूसरे के और करीब ला सकती है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख