dharma sangrah

फादर्स डे पर अपने पिता को दीजिए यह 5 अनमोल उपहार

Updated: रविवार, 18 जून 2017 (11:47 IST)
फादर्स डे यानी पिता को थैंक्यू बोलने और उनके प्रति अपने प्रेम भरे भावों को अभिव्यक्त करने का खास दिन... अक्सर कहने की अपेक्षा जताकर अपने प्रेम को आप बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर पाते हैं और अभिव्यक्ति का सबसे बेहतर तरीका है तोहफा ...जी हां आपके द्वारा दिया गया तोहफा आपके भावों को उन तक आसानी से पहुंचा देता है जिन्हें आप स्पेशल महसूस करवाना चाहते हैं ...तो फादर्स डे के लिए जानिए यह पांच उपहार और अपने पिता के प्रति व्यक्त कीजिए यह प्यार भरे जज्बात....
 
1 :  तस्वीरें
कहते हैं तस्वीरें वह सब कुछ कह जाती है जो आप मन में महसूस कर रहे होते हैं...और कई बार तो उससे भी ज्यादा। तो क्यों ना कुछ पुरानी यादों को फिर से ताजा कर उन्हें फ्रेम करा कर पापा को गिफ्ट दिया जाए ...यकीनन यह तोहफा उन्हें खुश  कर देगा
 
2 : लिखकर जताएं
पिता के प्रति आप क्या महसूस करते हैं और उनके प्रति कितना गहरा लगाव है इससे जुड़े सभी भावों को क्यों न कागज पर उतारा जाए और उपहार स्वरूप उन्हें दिया जाए ...यकीन मानिए कागज पर उतरे ये शब्द उनके लिए बेहद भावपूर्ण होंगे और वह आपके इस वक्त को हमेशा संभाल कर रखना चाहिए चाहेंगे

ALSO READ: फादर्स डे पर जानें पिता के 5 प्रकार
 
3 : पारिवारिक यात्रा 
बचपन से लेकर अब तक आप की जिम्मेदारियों को पापा ने बखूबी निभाई ...क्यों ना कुछ वक्त खुद उनके लिए निकाला जाए! घूमने फिरने की किसी अच्छी जगह की तलाश करें और परिवार सहित टिकट बुक कराएं। परिवार के साथ इस यात्रा इस यात्रा में मां और पिता दोनों ही खुश होंगे और आपका भी एंजॉयमेन्ट भी हो जाएगा
 
4 : फेवरेट डिश बनाएं 
फादर्स डे पर इससे अच्छा तोहफा और क्या हो सकता है की आप पापा की किसी फेवरेट डिश को अपने हाथों से गार्निश कर तैयार करें और उनके सामने अनोखे अंदाज में उसे पेश करें । आपके द्वारा की गई यह मेहनत उनके मन को आपके प्रति और भी ज्यादा दुलार से भर देगी।
ALSO READ: फादर्स डे : पढ़ें पिता-पुत्र की 6 रोचक पौराणिक कथाएं
5 : पसंदीदा फिल्में और गाने 
क्यों न कुछ ऐसा किया जाए कि पापा के पसंदीदा गाने और उनकी पसंदीदा फिल्मों की एक सीडी या कैसेट तैयार की जाए और उन्हें गिफ्ट कर दी जाए ।अब वह जब चाहे अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं और अपनी पसंद के गाने सुन सकते हैं। अपने जमाने के इन गानों को सुनकर उनका मन भी खुश हो जाएगा और उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर आप भी खुश।
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख