ramcharitmanas

पढ़िए, लड़के क्यों अब खुद से बड़ी उम्र की लड़कियों को पसंद करने लगे हैं...

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (14:39 IST)
नए जमाने के साथ लड़कों की सोच में भी काफी बदलाव आए हैं। अब लड़के कमसिन उम्र की, कम अनुभवी व नखरे दिखाने वाली लड़कियों को कम पसंद करते हैं। इसका मुख्य कारण यह भी है कि हर लड़का जाने-अनजाने अपनी पत्नी में अपनी मां जैसे गुण तलाशता है और कम उम्र की लड़कियों में वे उन्हें नहीं मिल पाते। आइए जानते हैं आखिर और ऐसे क्या कारण हैं जो उन्हें अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों की तरफ आकर्षित करते हैं...
 
1. लड़के चाहते हैं कि उसकी पत्नी निस्वार्थ भाव से उसका ख्याल रखे और प्यार करे जैसा कि उसकी मां करती है। आमतौर पर बड़ी उम्र की लड़कियां अपने पति और परिवार को ज्यादा समझदारी से संभाल पाती हैं।
 
2. बड़ी उम्र की लड़कियां जब पति से परेशान हों तो बेहतर इमोशनल सपोर्ट कर पाती हैं क्योंकि वे अनुभवी होती हैं। जबकि छोटी उम्र की लड़कियां यदि अपनी उम्र से भी अधिक परिपक्व न हों तो वह यह नहीं पातीं। छोटी उम्र की लड़कियों के लिए कुछ चीजें समझ पाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उन्हें अनुभव की कमी होती है।

 


3. बड़ी उम्र की लड़कियां आमतौर पर अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार होती हैं, क्योंकि उनके पास कई तजुर्बे होते हैं, इसलिए वे रिश्‍तों का महत्व समझती हैं।

 



 
 
4. बड़ी उम्र की लड़कियां पति पर हर छोटे काम के लिए निर्भर नहीं होती हैं। वे अपने काम को तो स्वयं करना जानती ही हैं, साथ ही दूसरों के भी काम में मदद कर पाती हैं।
 
5. आजकल लड़के चाहते हैं कि उनकी पत्नी ऐसी हो जो घर और बाहर के काम में उन्‍हें सहयोग कर पाए। ऐसे में बड़ी उम्र की लड़कियां यदि नौकरी करते आईं हो तब वे आर्थिक रूप से भी मजबूत होती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख