Hanuman Chalisa

रक्षा बंधन पर निभाएं रक्षा का वादा, बहन को दें आर्थ‍िक सुरक्षा का तोहफा

रक्षा बंधन पर भाई-बहन एक-दूसरे को तोहफा देते हैं। यह चलन तो हमारी संस्कृति में सदियों से है। लिफाफे में पैसे रखकर देने का चलन तो आम है, लेकिन इस बार अपनी बहनों को लिफाफा न देते हुए उनकी पसंद का कोई तोहफा खरीद कर देते हैं, तो बात ही अलग है।
 
जब आप राखी बंधवाते हुए अपनी बहन की ताउम्र रक्षा का वचन देते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी बहन को आर्थिक रूप से संबल बनाने में कुछ मदद करें, तो यह सही मायने में उनकी रक्षा होगी।
 
आइए, जानते हैं, ऐसे ही कुछ तोहफों के बारे में जो आपकी बहन को आर्थिक सुरक्षा देंगे :
 
1. सोना खरीदकर दें -
 
सोने की कोई भी चीज आप बहन को दे सकते हैं, चाहें तो सोने के गहनों में से कोई भी गहना या सोने का सिक्का भी दे सकते हैं। इस तरह का तोहफा देने पर आपकी बहन उन्हें पहनकर इस्तेमाल तो कर ही सकती हैं, साथ ही इनकी कीमत समय के साथ कम नहीं होती। सोने के भाव बढ़ने के साथ इनकी कीमत में भी वृद्धि होती है और विपरीत परिस्थिति में सोने के बदले में पैसे प्राप्‍त कर आर्थिक संकट से निपटा जा सकता है।
 
2. हेल्थ इंश्योरेंस गिफ्ट करें-
 
अपनी बहन का हेल्थ इंश्योरेंस करवा सकते हैं, जो उन्हें किसी बीमारी के दौरान अस्पताल के खर्चों से राहत दिलाएगा।
 
3. स्टॉक खरीदकर गिफ्ट करें-
 
आप अपनी बहन के लिए स्टॉक मार्केट से उनके नाम पर किसी भी मनचाही कंपनी का स्टॉक खरीदकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। कम कीमत में खरीदे गए स्टॉक भी सालों बाद लाखों की कीमत के हो जाते हैं।
 
4. गोल्ड यूनिट व गोल्ड ईटीएफ गिफ्ट करें-
 
गोल्ड यूनिट यानी असल सोने की जगह पर सोने की न्यूनतम मात्रा गिफ्ट कर सकते हैं। सोने की कीमत बढ़ने पर आपके ईटीएफ यूनिट की कीमत भी बढ़ेगी। जरूरत पड़ने पर आपकी बहन ईटीएफ यूनिट को बेचकर उसी के बराबर का सोना व सोने के गहने खरीद सकती है।
 
5. बहन के नाम पर एफडी गिफ्ट करें-
 
अपनी बहन के लिए एक निश्चित राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं। एफडी पर 6.5 से 7% तक का ब्याज मिल जाता है और जरूरत पड़ने पर इसे तुड़वा भी सकते हैं।
 
6. म्युचुअल फंड में एसआईपी गिफ्ट करें-
 
अपनी बहन के नाम से एसआईपी खोल सकते हैं, जिसका हर महीने भुगतान आप करें। कुछ सालों बाद यह रकम इतनी बड़ी हो सकती है, जिससे आपकी बहन का कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है।

ALSO READ: रक्षाबंधन पर दूर रहें इन 5 चीजों से... सेहत के लिए हैं खतरनाक

ALSO READ: आपको भी पता होनी चाहिए रक्षाबंधन की ये 11 खास पारंपरिक बातें

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख