• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By राजेश पांडेय
Last Updated :मुंबई (भाषा) , बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:37 IST)

प्रियंका की घड़ी चुराने वाला गिरफ्तार

प्रियंका चोपड़ा स्पॉट बॉय घड़ी
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की घड़ी चोरी करने के आरोप में एक 27 वर्षीय स्पॉट बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया। घड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जाती है।

पुलिस ने बताया कि प्रियंका कांदिवली के ठाकुर पॉलीटेक्निक में फिल्म चमकू की शूटिंग कर रही थी। तभी किसी ने उनकी घड़ी को उनकी कार से चुरा लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी का पता दोपहर एक बजे के करीब चला। शक की सूई स्पाट बॉय अरविंद उपाध्याय की ओर गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।