Hanuman Chalisa
✕

मां के कंकाल के साथ रह रही महिला अवसादग्रस्त थी

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (22:24 IST)
आगरा। शहर में एक महिला के शव के साथ जो कंकाल पाया गया था, उसके बारे में माना जा रहा है कि यह उसकी मां का है। वह महिला अवसाद से ग्रस्त थी। एक महिला का शव यहां अर्जुन नगर इलाके में एक जीर्ण-शीर्ण मकान से शनिवार को बरामद किया गया था। वह महिला तकरीबन 6 महीने से कंकाल के साथ रह रही थी।
शाहगंज थाने के थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मृत महिला की पहचान 45 वर्षीय बीना के तौर पर की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा समझा जाता है कि कंकाल उसकी मां का है जिनकी करीब 6 महीने पहले मौत हुई थी। शव और कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच चल रही है।
 
पड़ोसी पिछले कुछ दिनों से बदबू आने की शिकायत कर रहे थे और आखिरकार जब बदबू असह्य हो गई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि महिला एक शिक्षिका थी और अवसाद से ग्रस्त थी। उसकी मां सरकारी नर्स के पद से सेवानिवृत्त हुई थी और वह उनकी पेंशन पर जीवन-यापन कर रही थी।
 
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि क्यों और कैसे महिला की मौत हुई? (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख