Hanuman Chalisa
✕

ब्रिटेन के नए आतंकरोधी प्रमुख ने दी हमलों की चेतावनी

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (22:19 IST)
लंदन। ब्रिटेन के आतंकवादरोधी प्रमुख मैक्स हिल ने चेतावनी दी है कि इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन 1970 के दशक में हुए आईआरए के हमलों की तर्ज पर ब्रिटेन के शहरों में बेकसूर नागरिकों पर हमलों की साजिश रच रहा है।
आतंकवाद कानून की समीक्षा के लिए हाल ही में नियुक्त स्वतंत्र समीक्षक ने कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लौट रहे सैकड़ों ब्रिटिश जिहादी ब्रिटेन के लिए इस तरह का खतरा पैदा कर रहे हैं, जो 1970 के देश में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) की बमबारी के बाद से नहीं देखा गया है।
 
हिल ने कहा कि इस्लामी स्टेट 40 साल पहले आईआरए द्वारा अंजाम दिए गए हमलों की तर्ज पर बेकसूर नागरिकों पर अंधाधुंध हमलों की योजना बना रहा है। 'द संडे टेलीग्राफ' ने हिल के हवाले से बताया है कि उन्हें बेशक यह लगता है कि एक बड़ा खतरा है, जो 1970 के दशक में लंदन को रहे खतरे के समान है जब आईआरए सक्रिय था। गौरतलब है कि 1970 के दशक में आईआरए के हमले में 50 से अधिक लोग मारे गए थे। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख