dharma sangrah
✕

बीएमसी चुनाव के खंडित नतीजों के 3 दिन बाद भी गतिरोध

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (22:12 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के खंडित नतीजे आने के 3 दिन बाद राजनीतिक गतिरोध रविवार को भी बरकरार रहा। दरअसल, शिवसेना और भाजपा में से कोई भी गठबंधन के लिए पेशकदमी नहीं कर रहा है। ऐसी अटकलें थीं कि शिवसेना, कांग्रेस का समर्थन ले सकती है लेकिन शनिवार को कांग्रेस ने कहा कि उद्धव ठाकरे नीत पार्टी का समर्थन करने का कोई सवाल ही नहीं है।
आरएसएस विचारक एमजी वैद्य ने रविवार को सुझाव दिया कि राज्य में गठबंधन सरकार चलाने वाली भाजपा और शिवसेना को ढाई-ढाई साल के लिए मेयर पद रखना चाहिए। वैद्य ने कहा कि बीएमसी में सबसे बड़ा दल होने के नाते शिवसेना को मेयर का पद पहले मिलना चाहिए।
 
इस बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी सभी नगर निगमों और जिला परिषदों में कांग्रेस से हाथ मिलाएगी। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस बात से पहले ही इंकार कर दिया है कि भाजपा बीएमसी में कांग्रेस की मदद मांग रही है।
 
बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं। इसके लिए 21 फरवरी को हुए चुनाव में शिवसेना को 84, भाजपा को 82 जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं, वहीं सरकार बनाने के लिए 114 सीट चाहिए और इसके लिए सभी की नजरें कांग्रेस पर हैं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख