ramcharitmanas

दिव्यांगजनों को क्या यह तोहफा देगी योगी सरकार...

Updated: शनिवार, 17 जून 2017 (14:17 IST)
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसान कर्ज माफी की तर्ज पर दिव्यांगजनों का कर्ज माफ करने पर विचार कर रही है। अगर यह योजना मूर्तरूप लेती है तो यह दिव्यांगजनों को योगी सरकार का सबसे बड़ा तोहफा साबित होगी। 
 
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि किसानों की कर्ज माफी की तर्ज पर दिव्यांगजनों का कर्ज भी माफ करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास विचाराधीन है। कैबिनेट की अगली बैठक में या एकाध महीने में इनका कर्ज माफ किया जाएगा, यह आश्वासन मुख्यमंत्री जी ने दिया है और पूरी कैबिनेट पर इस पर सहमत है।
 
उन्होंने बताया कि बैंकों द्वारा दिव्यांग जनों को दुकान बनाने और चलाने के नाम पर 30,000 रुपए लोन दिया जाता था। 6821 दिव्यांगजनों ने लोन लिया था। जिसमें से 1 करोड़ 60 लाख रुपए जमा किया गया है, 3 करोड़ 88 लाख रुपए बकाया है।
 
मंत्री ने कहा कि बैंकों से रियायती दरों पर दिव्यांगजनों को मिलने वाले लोन की राशि 30,000 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने की योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने बनाई है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों की शादी के लिए अनुदान राशि 20,000 रुपए से बढ़ाकर 35,000 रुपए कर दिया है और यह 1 अप्रैल से लागू हो गया है। इसी तरह, अब राज्य के दिव्यांगजन उत्तरर प्रदेश परिवहन निगम की बस से देशभर में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। पहले वे केवल उत्तर प्रदेश में ही यात्रा कर पाते थे।
 
राजभर ने कहा कि दिव्यांगजनों को आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब वे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, विधायक और सांसद से अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। विकलांगों को तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
 
सरकार दिव्यांग महिलाओं को सिलाई मशीन देकर स्वावलंबन की ओर ले जाने की दिशा में काम करेगी, जबकि पुरुषों के लिए बैटरी चालित ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। इस ट्राईसाइकिल में एक छोटी ट्राली बनी होगी जिसमें वे सब्जी आदि रखकर बेच सकेंगे। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख