Govardhan puja
✕

दार्जिलिंग में हिंसा, पथराव, आगजनी और फिर लाठीचार्ज...

Updated: शनिवार, 17 जून 2017 (15:26 IST)
दार्जिलिंग। दार्जिलिंग में शनिवार सुबह एक बार फिर जीजेएम समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर, बोतलें फेंकीं। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। आज हुई ताजा हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बेनर्जी ने इसे साजिश बताया है। 
 
इससे पहले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के कुछ समर्थकों की ओर से लोक निर्माण विभाग के एक कार्यालय को आग लगाने का प्रयास किए जाने के बाद पुलिस ने पार्टी के एक विधायक के बेटे को हिरासत में ले लिया और एक अन्य नेता के आवास पर छापेमारी की। 
 
पृथक गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जीजेएम के नेताओं ने कहा कि विधायक विक्रम राय के बेटे को पुलिस ने दार्जिलिंग से अपनी कस्टडी में ले लिया। विक्रम जीजेएम की मीडिया इकाई के प्रभारी भी हैं।
 
उधर, दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में दुकानें, होटल और दूसरे कारोबारी प्रतिष्ठान तीसरे दिन भी बंद रहे। हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा बल ने यहां के कई इलाकों में मार्च किया। (भाषा) 
 
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख