kundali milan
✕

योगी आदित्यनाथ ने बनाई 'ड्रीम टीम'

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (12:35 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक ड्रीम टीम बनाई है। ड्रीम टीम में प्रदेश के 18 जिलों के डीएम को जगह मिली है। 20 अप्रैल को विभागों के प्रजेंटेशन खत्म होने के बाद प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर होंगे। सीएम के सामने 29 आईएएस अफसरों को बदलने की फाइल रखी गई थी। इन अफसरों को मसूरी ट्रेनिंग के लिए जाना था लेकिन योगी ने 11 अधिकारियों को छोड़ दिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि जिन अफसरों पर योगी ने भरोसा नहीं जताया है उन्हें ट्रनिंग पर भेज दिया है। योगी आदित्यनाथ की टीम में जगह नहीं बना पाने वाले डीएम की लिस्ट में 12 नाम हैं लेकिन इनमें से एक पर योगी आदित्यनाथ की कृपा दृष्टि हो गई। 
 
उल्लेखनीय है कि हर आईएएस को नौकरी शुरू होने के सात से दस साल के बीच अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग पर जाना पड़ता है। इसके बाद इनकी पोस्टिंग नए सिरे से होगी। 20 अप्रैल को विभागों के प्रजेंटेशन खत्म होने के बाद बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर होंगे। कई मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री योगी से अपने मंत्रालयों के सचिवों को बदलने की मांग की है। ऐसे में जिन 18 अधिकारियों को रोका गया है उनका वजन इस सरकार के दौरान बढ़ना तय माना जा रहा है।
 
दो दिनों पहले ही योगी आदित्यनाथ के पास 29 जिलों के डीएम बदलने की एक फाइल आई थी। योगी ने इन सबके बारे में फीडबैक लिया कि कहां-कहां इनकी पोस्टिंग रही और कैसा काम किया। साथ ही योगी ने ये भी जाना कि इन पर किस तरह के आरोप लगे। जानकारी लेने बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11 जिलाधिकारियों समेत कुल 27 आईएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग पर भेज दिया है। दस अप्रैल से पांच मई तक ये अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी मसूरी में ट्रेनिंग लेंगे।
 
जो ट्रेनिंग पर भेजे जाएंगे:-
*प्रांजल यादव : ये वही प्रांजल यादव हैं जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनावों में वाराणसी में नरेंद्र मोदी की एक रैली नहीं होने दी थी। बाद में प्रांजल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के विशेष सचिव बने थे। अखिलेश यादव की परछाईं कहे जाने वाली विशेष सचिव जीएस नवीन कुमार को भी ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया।
 
*सुहास एल वाई : कभी अखिलेश की आंखों के तारे आजमगढ़ के डीएम सुहास एल वाई का नाम भी इस लिस्ट में है, जो अब ट्रेनिंग पर जाएंगे।
 
जो ड्रीम टीम में शामिल हैं:-
* योगेश्वर राम मिश्रा जो इन दिनों वाराणसी के डीएम हैं।
* अनुज झा जो रायबरेली के डीएम हैं।
* प्रकाश बिंदु जो फरूखाबाद के डीएम हैं, वे भी ट्रेनिंग पर नहीं भेजे जाएंगे।
* कानपूर देहात के डीएम कुमार रविकांत सिंह का नाम भी लिस्ट से हटा दिया गया।
* इसी तरह फैजाबाद के डीएम विवेक की ट्रेनिंग भी फिलहाल रोक दी गई है।
* ऋषिकेश भास्कर यसोध जो अलीगढ के डीएम हैं।
* अमृत त्रिपाठी जो सीतापुर डीएम हैं।
* प्रभु नारायण सिंह जो बस्ती डीएम हैं।
* जुहैर बीन सगीर जो मुरादाबाद डीऐम हैं।
* चर्चित आएएस अधिकारी किंजल सिंह।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख