dharma sangrah
✕

अभी से 2019 की तैयारी में योगी आदित्यनाथ...

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (12:32 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही योगी आदित्यनाथ 2019 की तैयारी में जुट गए हैं। योगी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है वे 2019 के हिसाब से तेजी से काम में जुटे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि यूपी का विभाजन नहीं होगा।
 
एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में योगी ने कहा कि यूपी में समस्याएं बहुत ज्यादा हैं और समय कम है। मुझे 2019 में रिजल्ट देना है। इसके लिए अभी से जूझना होगा। मेरे साथ साथ वही चलेगा जो सही तरीके से और तेज चल सकेगा।
 
उन्होंने यह भी साफ किया कि वह उत्तरप्रदेश का विभाजन नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि मेरे राज में अगर किसी ने सरकारी भर्तियों में जाति, धर्म या धन के आधार पर बेइमानी का प्रयास किया तो उसे जेल जाना होगा।
 
जब उनसे यह पूछा गया कि किसानों का सिर्फ एक लाख तक ही कर्ज क्यों माफ हुआ तो इस पर उन्होंने कहा कि वह पूरा कर्ज माफ करना चाहते थे पर पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार और आर्थिक अराजकता के नाते ऐसा संभव नहीं हो सका। वैसे एक लाख की कर्ज माफी से भी दो साल से मौसम से परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में और भी कई कदम उठाए हैं। इसका लाभ भी दिख रहा है। उन्होंने साफ किया कि दलालों और आढ़तियों को अब किसानों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा।
 
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने युवाओं को दिया टैबलेट, अब 18000 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट

अगला लेख