1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Adityanath says, PM Modi warns Pakistan

योगी ने खोला राज, पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी थी यह चेतावनी

Yogi Adityanath
अहमदाबाद। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान की रिहाई का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हमारे जांबाज पायलट को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
 
गुजरात के जूनागढ़ शहर में शिवरात्रि मेले के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि मोदी एक मजबूत प्रधानमंत्री हैं। एक समय था, जब पाकिस्तान हम पर अंधाधुंध हमले किया करता था। हम जानते हैं कि अतीत में उनकी गिरफ्त से सैनिकों की सुरक्षित रिहाई कितनी मुश्किल थी। 
 
योगी ने कहा कि इस बार हमारे वायुसेना के बहादुर पायलटों ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को भारतीय क्षेत्र में घुसने से पहले ही तबाह कर दिया और उन्होंने (मोदी ने) यह स्पष्ट कर दिया है कि हम समझौता नहीं करेंगे। पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी कि अगर सैनिक को कुछ हुआ तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। एक मजबूत प्रधानमंत्री ही ऐसी इच्छाशक्ति दिखा सकता है। (भाषा)
अगला लेख
बड़ा खुलासा, पाकिस्तान कर रहा था यह काम, इसलिए हुई अभिनंदन को भारत आने में देरी