Daily Horoscope
✕

सोशल मीडिया पर अपलोड किया योगी का अश्लील फोटो, गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (10:02 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
 
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर गत 15 मार्च को मुख्यमंत्री का अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करने के सिलसिले में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में एक टीम गठित की गई थी।
 
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि मुख्यमंत्री की फोटो अपलोड करने वाला आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला राहुल रंजन कुमार उर्फ राहुल यादव है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीम ने बुधवार को आरोपी को पूर्वी चंपारण के चिरैया इलाके के धरहरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया गया है। 
 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने के लिए स्थानीय न्यायालय में पेश किया। अदालत से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद एसटीएफ उसे लेकर लखनऊ आ रही है। (वार्ता) 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख