dharma sangrah
✕

रात को रैन बसेरे में योगी आदित्यनाथ, पूछा- अरे भाई कोई दिक्कत तो नहीं है...

Updated: गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (10:17 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में देर रात अचानक कुछ ऐसा हुआ कि जिला प्रशासन व जिले के आला अधिकारी आनन-फानन में लखनऊ के रैन बसेरे में पहुंच गए और ऐसा करना उनकी मजबूरी भी थी, क्योंकि वहां पर मौजूद आम लोगों से कोई और नहीं, खुद उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ उनके हालचाल लेने पहुंचे थे।
 
जहां एक तरफ आला अधिकारियों में बेचैनी देखी जा रही थी तो वहीं दूसरी तरफ रैन बसेरे में मौजूद हर एक शख्स सिर्फ यही कह रहा था 'देखो-देखो, मुख्यमंत्रीजी आए', तो दूसरी तरफ खुद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री वहां पर मौजूद लोगों से पूछ रहे थे, 'अरे भाई कोई दिक्कत तो नहीं है'।
 
अब आप सोचिए कि जब प्रदेश के मुखिया इस तरह के सवाल खुद ही आम लोगों से कर रहे होंगे तो वहां पर मौजूद आला अधिकारियों की क्या हालत होगी?
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ाके की ठंड में प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों को देखने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक देर रात लखनऊ के जियामऊ और चकबस्त रोड स्थित रैनबसेरों का औचक निरीक्षण किया और उन्होंने वहां ठंड से बचने के इंतजाम देखे।
 
 
उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से रैन बसेरों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत यहां पर रहने वाले लोगों को नहीं होनी चाहिए और इनके लिए गर्म कपड़े के साथ-साथ अच्छे कंबल का इंतजाम रखो।
 
उन्होंने पर्याप्त बिस्तरों की व्यवस्था एवं चादरों को नियमित रूप से बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलाव जलाते रहना चाहिए। सर्दी में किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जाते-जाते मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को रैन बसेरों को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के कड़े निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख