Hanuman Chalisa
✕

नोएडा में योगी आदित्यनाथ, टूटेगा अंधविश्वास...

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (11:13 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा का दौरा कर रहे हैं। वे यहां 25 दिसंबर को शुरू होने वाली नोएडा-कालकाजी मेट्रो का मुआयना करने आ रहे हैं। इस मेट्रो का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और एमिटी यूनिवर्सिटी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
 
योगी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्रियों द्वारा नोएडा का दौरा करना एक अंधविश्वास के तहत अपशकुन माना जाता है। नोएडा से जुड़े तमाम मिथकों को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आ रहे हैं। 
 
सीएम योगी का यह दौरा नोएडा से जुड़े उस अंधविश्वास को तोड़ने के तौर पर भी देखा जा रहा है जिसमें कहा जाता है कि नोएडा का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री जल्द ही अपनी कुर्सी गंवा देते हैं। 
 
भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को मेट्रो की वायलेट सेवा के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ उपस्थित रहेंगे। इस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने वह 23 दिसंबर को नोएडा जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जनता के हित में कार्य करने में भरोसा रखते हैं। वह अंधविश्वास में यकीन नहीं करते, जिसकी वजह से पूर्व के मुख्यमंत्री नोएडा जाने से बचते रहे हैं। नोएडा यात्रा के साथ ही योगी इस अंधविश्वास को तोड़ देंगे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां मेट्रो स्टेशन के अलावा जनसभा स्थल की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। योगी बागपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वे सीधे नोएडा आएंगे। यहां बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन का मुआयना करने के बाद कार द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां जनसभा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख