ramcharitmanas

योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीड़ितों के प्रति मेरी व राज्य सरकार की गहरी संवेदनाएं

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (23:39 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र की तहसील घोरावल स्थित ग्राम उम्भा में जमीनी विवाद को लेकर हुई दुखद घटना के पीड़ितों के प्रति मेरी व राज्य सरकार की गहरी संवेदनाएं हैं।
 
घटना की जानकारी होते ही मैंने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को इस प्रकरण का व्यक्तिगत रूप से अनुश्रवण करने व दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी सोनभद्र को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 2 सदस्यीय जांच समिति द्वारा घटना के दिन ही स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया तथा संबंधित पक्षकारों के बयान आदि दर्ज किए गए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के अनुसार यह प्रकरण वर्ष 1955 से चला आ रहा है। दोनों पक्षों के बीच कई मुकदमे हैं, जो राजस्व न्यायालय में चल रहे हैं। इसके अलावा आपराधिक वाद भी लंबित हैं।
 
स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अब तक 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है और साथ ही साथ मुख्य अभियुक्त ग्राम प्रधान व उसका भाई भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

WhatsApp Scam Alert : अब AI पकड़ेगा ठगी के मैसेज, यूजर्स को पहले ही मिलेगा अलर्ट

श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं UP की पौने चार लाख महिलाएं, योगी सरकार की नीतियों का असर

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख