Hanuman Chalisa
✕

योगी आदित्यनाथ ने कहा, मरीज और चिकित्सक के बीच भावनात्मक संवाद होना चाहिए

Updated: रविवार, 14 जुलाई 2019 (16:40 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ में हो रहे 'स्माइल मशाल ज्योति आशीर्वाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित किया।
 
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'स्माइल-10' जैसे प्रोजेक्ट जहां समाज के गरीब व वंचित के साथ ही हर वर्ग के चेहरे पर खुशहाली लाने का काम करते हैं वहीं एक चिकित्सक के संवेदनशील और मानवीय चेहरे को समाज के सामने भी प्रस्तुत करते हैं।
 
वास्तव में यह एक बड़ा अभियान है। अगर इसके साथ समाज का एक विशाल तबका जुड़ जाता है और जागरूकता के इस कार्यक्रम के साथ हम समाज के विभिन्न हिस्सों को जोड़ देते हैं तो यह एक जनांदोलन बन जाता है।
 
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के असफल होने का कारण क्या बनता है? पहला, हमने पूरी तैयारी नहीं की है। दूसरा, जागरूकता का अभाव। तीसरे जो जिम्मेदार लोग होते हैं, वे अपने दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन नहीं करते तो योजनाएं असफल हो जाती हैं।
 
एक मरीज और एक चिकित्सक के बीच भावनात्मक संवाद होना चाहिए। व्यावसायिकता के इस दौर में इस संवाद को हमने खोया है। व्यावसायिक दृष्टि के प्रधान होने की वजह से चिकित्सक के प्रति आमजन के मन में सम्मान कम हुआ है। यह पहल चिकित्सक और आमजन के मध्य बाधित हो चुके संवाद को बहाल करने की एक कोशिश है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख