ramcharitmanas

काम करो वरना मतदाता कुर्सी से हटा देंगे : योगी आदित्यनाथ

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (19:37 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों से काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि काम करो वरना मतदाता कुर्सी से हटा देंगे।
 
 
योगी ने सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र तथा स्थानीय निकाय निदेशालय के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नेताओं से दोटूक शब्दों में कहा कि काम करें, वरना मतदाता कुर्सी से हटा देंगे। प्रदेश की जनता कम बोलती है लेकिन जवाब जरूर देती है। काम न करने वालों को मौका आने पर बाहर का रास्ता भी दिखा देती है।
 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान नगरीय निकाय में उत्कृष्ट काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनने के लिए और तेजी से काम होना चाहिए। हम प्रदेश को किस नंबर पर रखना चाहते हैं, यह नगरीय निकाय की इसी टीम पर निर्भर करता है। आपने स्वच्छ सर्वेक्षण में स्थान पाने वाले नगरीय निकायों के पुरस्कार विजेताओं को भी इसी तरह ईमानदारी से काम करने की सलाह भी दी।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 80 लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया जबकि शहरी क्षेत्रों में इनकी संख्या केवल 5 लाख है। चुने गए प्रतिनिधियों और निकायों के अधिकारियों को सुबह-शाम केवल 1 घंटा अपने क्षेत्र का निरीक्षण कराना चाहिए।
 
योगी ने कहा कि यदि हम बताकर किसी शहर में जाते हैं, तो वहां पहले से सफाई हो जाती है, लेकिन बिना बताए जाते हैं तो लगता है कि वहां महीनों से सफाई ही नहीं हुई। सभी को इसमें ध्यान रखना होगा कि उत्तरप्रदेश का वोटर बहुत समझदार है। वह बोलता कम है, पर समय पर जवाब जरूर देता है। यह हर स्तर पर लागू होता है तथा काम करने वाले पुरस्कृत होंगे और न करने वालों को दंडित भी किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख