biodatamaker
✕

सहारनपुर की घटना को लेकर योगी सख्त, अधिकारियों को मौके पर भेजा

Updated: बुधवार, 24 मई 2017 (08:42 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मंगलवार रात 4 वरिष्ठ अधिकारियों को शीघ्र मौके पर रवाना करने का निर्देश दिया।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि 4 वरिष्ठ अधिकारियों के दल को शीघ्र ही सहारनपुर पहुंचने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अधिकारी शांति बहाली सुनिश्चित करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि दल में गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आदित्य मिश्रा, महानिरीक्षक एसटीएफ अमिताभ यश और डीजी (सुरक्षा) विजय भूषण शामिल हैं।
 
योगी ने घटना में मृत युवक के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और कहा कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जो लापरवाही हुई है, उसे लेकर संबंधित अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने धैर्य और संयम बनाए रखने के साथ-साथ विपक्षी दलों सहित सभी से शांति बहाली में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार सबकी है। जाति, पंथ व मजहब के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
 
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह अपेक्षा थी कि सहारनपुर में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री के जाने से शांति बहाली में सहयोग मिलेगा लेकिन ऐसा न होना दुखद है।
 
उन्होंने कहा कि सहारनपुर में शांति और सद्भाव का वातावरण बन चुका था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री के पहुंचने पर तनाव और अशांति का माहौल बना और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई जिसमें निर्दोष युवक मारा गया।
 
शर्मा ने कहा कि नई सरकार की उपलब्धियों से भरे 2 महीने के कार्यकाल को विपक्षी पचा नहीं पा रहे हैं। करारी हार से निराश विपक्ष षड्यंत्रकारी गतिविधियों में लग गया है, लेकिन सरकार विपक्ष के इस प्रकार के षड्यंत्रों एवं नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी और जल्द ही ऐसे षड्यंत्रकारियों को बेनकाब करेगी। (भाषा)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख