sundarkand
✕

अखिलेश के आरोप पर योगी ने वादे पूरे करने का भरोसा दिलाया

Updated: बुधवार, 24 मई 2017 (08:34 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झूठे वादे करने के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोप पर मंगलवार को कहा कि हमने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
 
योगी ने यहां न्यूज 18 नेटवर्क द्वारा आयोजित 'राइजिंग उत्तरप्रदेश' कार्यक्रम में कहा कि हां, हमने उत्तरप्रदेश की जनता से वादे किए हैं तथा हम उन्हें पूरा करेंगे। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है और प्रदेश की जनता ने भी भरोसा व्यक्त किया है।
 
उन्होंने कहा कि इतना बडा जनादेश मिलने के साथ ही जनता की हमसे बड़ी अपेक्षाएं हैं और हम उन्हें पूरा करेंगे। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की मदद से हमने राज्य के विकास का रोडमैप बनाया है, जो प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगा।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में अब कोई विपक्ष नहीं रह गया है। सपा अंतरकलह में व्यस्त है और बसपा लगभग समाप्त हो चुकी है। वर्ष 2019 में राज्य की जनता भाजपा को पहले के मुकाबले और अधिक समर्थन देगी।
 
योगी ने कहा कि जब महिला सशक्तीकरण की बात होती है तो चाहे कोई धर्म हो, हमें 3 तलाक जैसे मुददों को लेकर चिंता जाहिर करनी चाहिए। मैं उन सभी मुसलमान महिलाओं का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाई और लड़ाई को नए स्तर तक ले गईं।
 
गोरक्षकों के मुददे पर योगी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और गोरक्षा के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर मवेशियों की तस्करी हो रही है तो लोगों को स्थानीय पुलिस को खबर करनी चाहिए।
 
इसी कार्यक्रम में योगी के सत्र से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा कहते थे कि सपा सरकार 5 मुख्यमंत्री चला रहे हैं लेकिन अब भाजपा सरकार में 5 मुख्यमंत्री हैं। लोगों को अपने बैंक खातों में 15 लाख रुपए की भी प्रतीक्षा है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी उपस्थित थे। (भाषा)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

अगला लेख