sundarkand
✕

ब्रिटेन में आतंकवादी हमले का खतरा बरकरार : मे

Updated: बुधवार, 24 मई 2017 (08:28 IST)
लंदन/ मैनचेस्टर। ब्रिटेन के उत्तरी शहर मैनचेस्टर में अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रैंडे के एक कार्यक्रम के बाद हुए आत्मघाती बम विस्फोट के बाद ब्रिटेन में आतंकवादी हमले का खतरा और भी बढ़ गया है। 
 
स्थिति को देखते हुए ब्रिटेन के महत्वपूर्ण इलाकों में अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया जाएगा। मैनचेस्टर एरेना में हुए हमले पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा है आम लोगों को एक कायराना आतंकवादी हमले का शिकार बनाया गया है। 
 
मैनचेस्टर के चीफ कांस्टेबल इयान हॉपकिंस ने बताया कि मैनचेस्टर एरेना में हुए इस आत्मघाती बम धमाके में कुछ बच्चों समेत 22 लोग मारे गए जबकि 59 अन्य घायल हो गए। मे ने कहा कि इस हमले के बाद देश में गंभीर खतरा बना हुआ है और आतंकवादी हमलों की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि खतरे को देखते हुए देश के महत्वपूर्ण इलाकों में अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया जाएगा। प्रधानमंत्री मे ने इस आत्मघाती हमले को घटिया, घिनौना और कायरतापूर्ण करार दिया है। 
 
ब्रिटेन की पुलिस के अनुसार आतंकवादी हमले का खतरा लगातार बना हुआ है। इस आत्मघाती बम धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। संगठन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसने इस कार्यक्रम में विस्फोटक उपकरण लगाए थे, जो विस्फोट हो गए। बयान में कहा गया कि मैनचेस्टर शहर में भीड़ के बीच उसके एक लड़ाके ने यह विस्फोटक उपकरण लगाया था। 
 
पुलिस के अनुसार मैनचेस्टर में मंगलवार तड़के अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे के एक कार्यक्रम के बाद हुए आत्मघाती हमले के संदिग्ध की पहचान ब्रिटिश मूल के 22 वर्षीय सलमान अबेदी के रूप में हुई है। (वार्ता)
Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

तिरंगे की शान बढ़ाई, Asian Games के मेडलिस्ट को PM मोदी का संदेश (Video)

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अमेरिका में हिंदू मंदिर में नरसंहार की बड़ी साजिश नाकाम, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, जानिए क्या है पूरा मामला

जियो IPO से पहले आकाश अंबानी ने खोला ग्रोथ प्लान, मोबिलिटी और होम ब्रॉडबैंड पर बड़ा दांव

अगला लेख