Hanuman Chalisa
✕

योगी आदित्यनाथ ने दी अपराधियों को कड़ी चेतावनी

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (08:36 IST)
उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां कुछ जगहों पर अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने कानून अपने हाथों में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
 
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से जो आपराधिक तत्व मुक्त होकर घूम रहे थे और राज्य में जंगलराज बना दिया था, उनकी आदत एक दिन में नहीं बदल सकती। वे गड़बड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनकी सरकार उन पर काबू पाने के लिए कदम उठा रही है।
 
मुख्यमंत्री रातुपुरा गांव में शारीरिक रूप से अशक्त लोगों के बीच व्हीलचेयर का वितरण करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें एक बार फिर चेतावनी देना चाहता हूं कि वे अपने आप सुधर जाएं या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हम किसी किसान, श्रमिक, व्यापारी या बेटी को परेशानी नहीं उठाने देंगे। 
 
उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने के बाद अपराध दर में कमी आई है और आने वाले दिनों में स्थिति और सुधरेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, भले ही उनका राजनीतिक झुकाव कुछ भी हो।
 
मुख्यमंत्री ने बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक हुई है लेकिन कुछ जगहों पर विपक्षी पार्टियां अराजकता फैला रहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों को पर्दाफाश करना चाहिए। 
 
आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी मुख्य प्राथमिकता राज्य में कानून का शासन स्थापित करने की है। मैं राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर कोई कानून अपने हाथों में लेने का प्रयास करता है तो सरकार तथा प्रशासन उनके साथ सख्ती से पेश आएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कानून व्यवस्था की स्थिति तथा विकास का जायजा लेने के लिए हर विभाग में जा रहे हैं। अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को उनके बकाए का भुगतान मिल गया है वहीं राज्य में बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। अशक्तों तथा गरीबों का सशक्तीकरण उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।
 
बरेली रवाना होने से पहले उन्होंने मुरादाबाद में संभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने दोषियों को नहीं बख्शने का और निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। 
 
सहारनपुर में हिंसा के विरोध में दलितों के एक समूह ने काले झंडों के साथ मुरादाबाद में बैठक स्थल के बाहर घेराव किया। मुख्यमंत्री ने बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें मोदी सरकार की 3 साल की उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचानी चाहिए। 
 
योगी बरेली मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आए थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा का नाम लिए बिना कहा कि प्रदेश में 15 साल से जो गंदगी थी, उसे साफ करने में समय लगेगा और प्रदेश में कानून का राज होगा। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख