sundarkand

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (08:18 IST)
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों से 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना ने रविवार (21 मई) को 4 आतंकवादियों को मार गिराया। 
 
अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में सेना के 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शनिवार (20 मई) को यह अभियान शुरू हुआ, जब आतंकवादियों का एक जत्था भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
 
मुठभेड़ के दौरान रविवार को 2 आतंकवादी मारे गए, जबकि भारत का 1 जवान शहीद हुआ। सेना ने रविवार को ही 2 आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि 2 जवानों की भी मौत हो गई थी।
 
सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार (20 मई) को तलाशी अभियान में हथियार और कारतूस का जखीरा बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के केरन इलाके में तलाशी अभियान में 2 एके राइफल, 2 यूबीजीएल, 2 पिस्तौल, 20 पिस्तौल कारतूस, 20 एके कारतूस, 600 एके राउंड बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख