ramcharitmanas

उत्तरप्रदेश में अब गरीबों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजन

Updated: गुरुवार, 4 मई 2017 (15:48 IST)
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों के लिए 5 रुपए में भरपेट भोजन और भिखारी बच्चों के लिए सुधार गृह समेत कई योजनाएं तैयार की हैं। योगी ने बुधवार रात अपने ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु और मध्यप्रदेश की तर्ज पर सरकार अन्नपूर्णा भोजनालय द्वारा 5 रुपए में गरीबों को भरपेट भोजन कराएगी। 
 
उत्तरप्रदेश में असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को दोपहर के भोजन के लिए 10 रुपए प्रति व्यक्ति देने की पहले से ही एक योजना चल रही है। योगी ने कहा कि अन्नपूर्णा भोजनालय छात्र, मजदूर और गरीबों को 5 रुपए में भोजन उपलब्ध कराएगी। पहले चरण में यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय कार्य क्षेत्र वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर समेत कानपुर, लखनऊ और गाजियाबाद से शुरू किया जाएगा।
 
इस बीच, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने गुरुवार को यहां घोषणा की कि सरकार सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर एक-एक भिक्षु सुधारगृह खोलेगी। शास्त्री ने कहा कि भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए ये सुधार गृह सूबे में भिक्षाटन कर रहे बच्चों को नि:शुल्क आवास, भोजन, शिक्षा और अन्य सुविधाएं मुहैया कराएगा। भिक्षु सुधार गृहों का प्रस्ताव विधानमंडल के आगामी बजट सत्र में स्वीकृत होने की संभावना है।
 
मंत्री ने कहा कि पहले चरण में मंडल के मुख्यालयों में भिक्षु सुधार गृह खोले जाएंगे बाद में सभी जिलों के मुख्यालयों पर इसे शुरू किया जाएगा। (वार्ता)
Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

UP को बड़ी वित्तीय राहत, 19,208 करोड़ रुपए की अग्रिम कर हिस्सेदारी मिली, CM योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर की सुरक्षित वापसी

Weather Alert : 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 13 में भारी बारिश-आंधी; दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम? असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख